[ad_1]

इंदौर में दो दिन से पड़ रही हल्की ठंड से गुरुवार को राहत रहेगी। क्योंकि आसमान साफ हुआ तो धूप ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है। जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं रात का तापमान मंगलवार के अपेक्षा बुधवार को 1 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो इसी तरह का मौसम शुक्रवार को भी रहने वाला है। दिन में तीखी धूप गर्मी का अहसास कराएगी। लेकिन शाम ढलते ही आसमान में बादल आना शुरू हो जाएंगे। जिससे रात के तापमान में खासा असर तो नहीं पड़ने वाला। लेकिन शुक्रवार की सुबह से ही बादल ठंड का अहसास जरूर कराएंगे।
इंदौर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम
[ad_2]
Source link









