Home मध्यप्रदेश Shillong police came to find out information about Sonam | शिलॉन्ग पुलिस...

Shillong police came to find out information about Sonam | शिलॉन्ग पुलिस ने की राजा-राज के परिवार से पूछताछ: इंदौर में ससुराल-मायके से जुटाई सोनम के व्यवहार की जानकारी, ऑफिस-गोदाम भी खंगाले – Indore News

54
0

[ad_1]

शिलॉन्ग में आठ दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ के बीच शिलॉन्ग से एक टीम इंदौर पहुंची है। सोनम के व्यवहार और उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाने के लिए पहुंची शिलॉन्ग पुलिस की टीम ने ​​​​​​इंदौर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के साथ पहले देवास नाका के फ्लैट

Google search engine

.

बुधवार को टीम पहले सोनम के घर पहुंची। यहां पूछताछ के बाद सोनम के भाई गोविंद के ऑफिस और गोडाउन में पहुंची। यहां भी टीम ने पूछताछ कर जानकारी निकाली। इसके बाद टीम राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल आरोपी राज कुशवाह के घर भी पहुंची। यहां टीम ने राज के परिवार के बातचीत की।

राजा रघुवंशी और सोनम के परिवार से हुई पूछताछ में टीम ने सोनम के व्यवहार और कभी परिवार को उसे लेकर कोई शंका हुई है क्या? ऐसी तमाम जानकारी निकाली है।

पढ़िए राजा रघुवंशी के परिवार से टीम ने सोनम को लेकर क्या पूछताछ की…

मंगलवार रात को शिलॉन्ग पुलिस के तीन अधिकारी राजा रघुवंशी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के तीन लोगों से पूछताछ की। जिसमें राजा के दोनों भाई सचिन और विपिन रघवुंशी और राजा की मां उमा रघुवंशी से तीनों अधिकारियों ने पूछताछ की। करीब दो घंटे टीम यहां रुकी थी। इस लेकर दैनिक भास्कर ने विपिन रघुवंशी से बात की। विपिन ने बताया की तीन अधिकारी पूछताछ करने आए थे।

अधिकारी – सोनम के परिवार से कैसे मिले थे ?

जवाब – समाज का ऐप है उसके माध्यम से सोनम के परिवार से हमारी जान-पहचान हुई थी। सोनम के परिवार वाले पहले हमारे घर पर आए थे। उसके बाद हम उनके घर पर गए थे। हमारी बातचीत जम गई तो हमने राजा का रोका सोनम से किया था।

अधिकारी – सोनम यहां पर रुकी आपको शक नहीं हुआ क्या ? उसका व्यवहार कैसा था ?

जवाब – हमको कोई शंका नहीं थी। हमें लगा ही नहीं ऐसा कुछ। हमे कोई शंका ही नहीं हुई।

अधिकारी – हनीमून पर जाने के लिए टिकिट किसने बुक की ?

जवाब – हनीमून पर जाने के लिए टिकिट सोनम ने बुक की थी। राजा के खाते से टिकिट बुक नहीं हुई है। सोनम के खाते से टिकिट बुक हुई है। 16 तारीख को बुक की थी।

अधिकारी – क्या राजा कुछ सामान और पैसे-ज्वेलरी लेकर गया था ?

जवाब – राजा को सोनम ने बोला था कि गले में सोने की चेन पहनकर आना। राजा अपने साथ 40 से 50 हजार रुपए लेकर गया था।

अधिकारी – शादी के बाद सोनम का बर्ताव कैसा था ?

जवाब – शादी के बाद सोनम का बर्ताव सामान्य ही लगा। ऐसा नहीं लगा कि वह ऐसी कुछ प्लानिंग कर रही है।

राजा के भाई विपिन ने बताया कि अधिकारियों की पूछताछ से यही लगा कि वह सोनम के बारे में और उसके व्यवहार के बारे में जानकारी निकाल रहे थे। जिस तरह के उन्होंने सवाल किए उससे ऐसा ही लगा कि वह उसके व्यवहार के बारे में ही जानने आए थे। उन्होंने यह भी पूछा था कि वह फोन पर बात करती थी कि नहीं। वह यहां पर कैसे रही। पूछताछ में हमने ये भी बताया कि जेठ का महीना लगा था। मैं ज्यादा सामने आ नहीं पाया। वह घूंघट में ही रहती थी। वह डाइनिंग टेबल पर बैठकर चैट करती थी। फोन आने पर अपने रूम में चली जाती थी।

सोनम से मिलना चाहते हैं राजा के परिजन

राजा के भाई विपिन ने कहा कि सोनम अभी भी पुलिस को गुमराह कर रही है। इस मामले में सच आना बाकी है कि आखिर उसने राजा को क्यों मारा। जब भी सोनम इंदौर आएगी। एक बार उससे मिलकर पूछना चाहेंगे कि आखिर उसने राजा की हत्या क्यों की? उसकी क्या गलती थी? मंगलवार को पूछताछ के दौरान राजा के परिवार ने शिलॉन्ग पुलिस के अधिकारियों से भी सोनम से एक बार मिलवाने की कही है।

सोनम के भाई गोविंद के साथ उनके घर पहुंची शिलॉन्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम।

सोनम के भाई गोविंद के साथ उनके घर पहुंची शिलॉन्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम।

गोविंद बोला – सोनम का बिहेवियर जानने आए

शिलॉन्ग से आए अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम जब सोनम के परिवार से पूछताछ कर बाहर निकली तो उसके भाई गोविंद ने कहा कि टीम सोनम के बिहेवियर के बारे में जानने आई थी। इसके अलावा टीम ने सोनम का जो सामान था वह भी देखा।

गोडाउन पर भी जानकारी निकालने पहुंची टीम।

गोडाउन पर भी जानकारी निकालने पहुंची टीम।

घर से लेकर ऑफिस और गोडाउन भी पहुंची

बताया जा रहा है कि सोनम के बारे में जानकारी निकालने के लिए टीम ने सोनम के घर से लेकर ऑफिस और गोडाउन में भी पहुंची। यहां भी टीम ने सोनम से जुड़ी जानकारी निकाली और दस्तावेज भी खंगाले। बताया जा रहा है कि टीम ने गोडाउन पर काम करने वालों से भी बातचीत की है। इसके बाद टीम यहां से राजा की हत्या में आरोपी राज कुशवाह के घर पहुंची। यहां राज के परिवार के लोगों से टीम ने पूछताछ की।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here