Home खास खबर मलपुरा में विकास का ‘महायज्ञ’: विधायक ललिता यादव ने दी 90 लाख...

मलपुरा में विकास का ‘महायज्ञ’: विधायक ललिता यादव ने दी 90 लाख के कार्यों की सौगात, बोलीं— “मैं शासक नहीं, आपकी सेवक हूँ”

25
0

छतरपुर। मैं बदले की भावना से राजनीति नही करती, मैं सेवक हूं, क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ती हूं। यह बात आज छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने मलपुरा में 90 लाख के विकास कार्यो की आधार शिला रखकर कही।


छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने मलपुरा में पहले हनुमान मंदिर में भगवान की आराधना की और फिर ग्राम वासियों से हाल-चाल जाने। मलपुरा की सरपंच श्रीमती वंदना अवस्थी ने जोरदार स्वागत किया। छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने आयोजित भव्य समारोह में 37.50 लाख की लागत से बनने वाले अटल ग्राम सुशासन भवन पंचायत की आधार शिला के साथ ही मलपुरा में 9 सीसी रोड़ लागत 7 लाख 70 हजार, 8.12 लाख की 3 नाली निर्माण 13 लाख की लागत से बनने वाले 3 सामुदायिक भवनों के लिए पूजन किया। इसके साथ ही खदेवरा के लिए 4-4 लाख की सीसी रोड एवं 0.97 लाख से बनने वाली वाउण्ड्रीवाल की आधार शिला रखी।
विधायक श्रीमती ललिता यादव ने मलपुरा में 3.30 लाख का एनीकट व 5 लाख से मंदिर के लिए बनने वाले टीनशेड के लिए भी भूमि-पूजन किया।
छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव का ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत के साथ ही अपने सुख-दुख व समस्यायें भी बताई।
छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि वह आप सब के कारण तीसरी बार छतरपुर की विधायक बनी। विकास कार्यो में कोई कसर न कभी छोड़ी और न ही कभी वह छोड़ेगी। आप सब के सुख:दुख हमेशा अपने माने है।
इस अवसर पर ग्रामवासियों के साथ ही पवन अवस्थी, श्रवण अवस्थी, भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रानू परमार, निवाड़ी मंडल अध्यक्ष पंकज रावत के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ रहें। सभी ने सरपंच श्रीमती वंदना अवस्थी द्वारा की गई भोजन व्यवस्था का भी आनंद लिया।

Google search engine
Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here