Home खास खबर पुलिस लाइन में तिरंगा फहराएंगे कलेक्टर पार्थ जैसवाल: 77वें गणतंत्र दिवस पर...

पुलिस लाइन में तिरंगा फहराएंगे कलेक्टर पार्थ जैसवाल: 77वें गणतंत्र दिवस पर दिखेगी बुंदेलखंड की आन-बान और शान!

91
0

छतरपुर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज पूरा छतरपुर जिला देशभक्ति के जज्बे और उत्साह से सराबोर रहेगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सोमवार, 26 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से अत्यंत गरिमामय और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा, परेड लेगी सलामी समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर पार्थ जैसवाल सुबह ठीक 9:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगे को सलामी दी जाएगी। इसके उपरांत मुख्य अतिथि संयुक्त परेड का निरीक्षण करेंगे। परेड कमांडरों के नेतृत्व में आकर्षक ‘मार्च पास्ट’ निकाला जाएगा और हर्ष फायर के साथ राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा व्यक्त की जाएगी।

Google search engine

मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन ध्वजारोहण और परेड की सलामी के बाद कलेक्टर श्री जैसवाल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘जनता के नाम संदेश’ का वाचन करेंगे। इस दौरान शांति और प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों से छतरपुर का आसमान सतरंगी हो उठेगा।

झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा निकाली जाने वाली विकासपरक झांकियां होंगी। इन झांकियों के माध्यम से जिले में हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं की झलक दिखाई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

बच्चों के साथ ‘मध्याह्न भोजन’ औपचारिक समारोह के समापन के पश्चात कलेक्टर पार्थ जैसवाल माध्यमिक शाला नारायणपुरा पहुंचेंगे। यहाँ वे स्कूली बच्चों के साथ बैठकर स्नेहपूर्वक मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) करेंगे और बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे।


शाम को ‘भारत पर्व’ की धूम

गणतंत्र दिवस की शाम को छतरपुर शहर के ऑडिटोरियम में शाम 6:00 बजे से ‘लोकतंत्र का लोक उत्सव: भारत पर्व’ आयोजित होगा।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here