Home मध्यप्रदेश दिन में तेज धूप, शाम को छाए बादल | Sunny in the...

दिन में तेज धूप, शाम को छाए बादल | Sunny in the day, cloudy in the evening

55
0

[ad_1]

खरगोनएक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

जिले में बुधवार शाम को फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला। बुधवार शाम करीब 6 बजे तेज हवा आंधी के साथ जिले में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दिन में मौसम साफ रहा, तेज धूप निकली थी। दोपहर बाद आसमान में बादल छाना शुरू हुए। शाम होते ही शहर सहित जिले में तेज हवा आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। करीब 10 से 15 मिनट चली तेज हवा आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। हल्की बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। पिछले एक पखवाड़े बाद मौसम में हुए बदलाव से किसान परेशान हो रहे हैं। बदलते मौसम के कारण जनजीवन पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

37 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

तहसील कार्यालय स्थित मौसम वैधशाला के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.0℃ व अधिकतम तापमान 37.0℃ दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ माह के दौरान देखने में आया कि जब भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास पहुंचता है। उसके बाद मौसम में बदलाव होता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here