Home मध्यप्रदेश A pig attacked a woman who went to pluck tendu leaves in...

A pig attacked a woman who went to pluck tendu leaves in Singrauli | सिंगरौली में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर सूअर का हमला: पेट का हिस्सा नोचा, वन विभाग ने कहा- आर्थिक सहायता देंगे – Singrauli News

58
0

[ad_1]

घटना शनिवार दोपहर माडा थाना क्षेत्र की है।

Google search engine

सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र में एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। घटना शनिवार दोपहर की है। घायल महिला वीरमति प्रजापति ग्राम छतौली की रहने वाली हैं।

.

वीरमति अपनी बेटी के घर ओबरी गांव आई थी। वहां से वह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल में गईं। इसी दौरान जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया।

सूअर ने महिला के पेट का एक हिस्सा नोच लिया। घायल महिला को बैढन के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग ने लोगों को समझाइश दी- अकेले जंगल न जाए

बरगमां रेंज के रेंजर सागर शुक्ला ने बताया कि इस घटना के बाद तेंदूपत्ता तोड़ने जाने वाले ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम लोगों को समझा रही है कि वे अकेले जंगल के अंदर न जाएं।

विभाग ने यह भी बताया कि शासन के नियमों के अनुसार महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही महिला का इलाज भी वन विभाग की ओर से कराया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here