Home मध्यप्रदेश Attack on police in Mahuakheda of Sagar | सागर के महुआखेड़ा में...

Attack on police in Mahuakheda of Sagar | सागर के महुआखेड़ा में पुलिस पर पथराव: 2 घायल, वारंटी पकड़ने गए थे; मदद के लिए पहुची टीम भटकी – Sagar News

63
0

[ad_1]

सागर के सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा में गुरुवार की शाम बदमाशों ने पुलिस पर पथराव कर दिया‌। इसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जैसे-तैसे खुद को बचाया‌। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को सुरखी अस्पताल पहुंचाया।

Google search engine

.

दो महुआखेड़ा होने से मदद के लिए पहुंचने वाली पुलिस टीम भटकर दूसरे महुआखेड़ा पहुंच गई। वहां पता चला कि कोई घटना हुई ही नहीं।

हालांकि घटना के बाद से ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की है। एक को हिरासत में लिया है।

वारंटियों को पकड़ने गए थे गुरुवार शाम सुरखी पुलिस ग्राम महुआखेड़ा में वारंटियों को पकड़ने पहुंची थी। महिलाओं के साथ लोगों ने घेर लिया‌, अचानक से पथराव शुरू हो गया‌। घटना में प्रधान आरक्षक प्यारेलाल और आरक्षक ब्रजेंद्र को चोटे आई हैं। घायलों को सुरखी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया। रात करीब 10 बजे घायल जिला अस्पताल पहुंचे।

आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि

QuoteImage

सुरखी थाना की पुलिस टीम वारंटियों को पकड़ने गई थी। जहां पुलिस पर पथराव किया गया। पत्थर लगने से दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटे आई हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

QuoteImage

जिला अस्पताल पहुंचे घायल।

जिला अस्पताल पहुंचे घायल।

दो महुआखेड़ा होने से गफलत में पड़ी पुलिस बताया गया कि घटनाक्रम की सूचना मिलते ही सागर पुलिस लाइन, रहली थाना की पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई लेकिन सुरखी थाना क्षेत्र में दो महुआखेड़ा गांव हैं। जिससे पुलिस गफलत में पड़ी और राजा बिलहरा के पास वाले महुआखेड़ा पहुंच गई। जहां पता किया तो कोई घटना नहीं हुई थी। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल महुआखेड़ा में घटनास्थल पर पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस पथराव करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here