Home डेली न्यूज़ कलेक्टर पार्थ जैसवाल का सख्त रुख: उपार्जन केंद्रों पर न रुके खरीदी,...

कलेक्टर पार्थ जैसवाल का सख्त रुख: उपार्जन केंद्रों पर न रुके खरीदी, जनगणना कार्य में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई

3
0

छतरपुर: सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कड़े तेवर दिखाते हुए विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन केंद्रों पर बारदाने की कमी के कारण खरीदी प्रक्रिया किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने डीएमओ को निर्देश दिए कि सलैया, रगौली, गौरगांय, ढडारी और घुवारा जैसे केंद्रों पर प्राथमिकता से बारदाना भेजा जाए और अगले 7 दिनों का सटीक डिस्ट्रीब्यूशन प्लान तैयार कर परिवहन की गति बढ़ाएं।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण की समीक्षा करते हुए श्री जैसवाल ने छतरपुर, राजनगर, बिजावर और नौगांव के सीएमओ को मकानों के सूचीकरण (HLB) का कार्य 30 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में कोताही बरतने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
प्रशासनिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने लोक सेवा गारंटी के तहत समय-सीमा का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर पेनाल्टी भी लगाई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने गोदामों की मैपिंग और किसानों के भुगतान को तत्काल क्लियर करने के भी निर्देश दिये

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here