Home खास खबर अमानगंज मोहल्ले में अवैध शराब के ठिकाने पर दबिश, 1 लाख की...

अमानगंज मोहल्ले में अवैध शराब के ठिकाने पर दबिश, 1 लाख की खेप के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

5
0

छतरपुर पुलिस अधीक्षक  रजत सकलेचा के निर्देशन में नशे के सौदागरों के विरुद्ध जारी अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाईपास रोड स्थित अमानगंज मोहल्ला में छापामार कार्यवाही करते हुए करीब 1 लाख रुपए कीमत की 217 लीटर अवैध शराब बरामद की है। रोड पेट्रोलिंग के दौरान मिली सटीक सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 24 पेटियों और थैलों में छिपाकर रखा गया शराब का जखीरा जप्त किया।
मौके से शातिर अपराधी राजकुमार राठौर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी सरफराज उर्फ लहसुन भूरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी राजकुमार पर पूर्व में मारपीट और छेड़छाड़ जैसे 12 मामले दर्ज हैं, वहीं फरार सरफराज पर अवैध हथियारों सहित 15 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं सीएसपी अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा, हरचरण सिंह और आरक्षक नरेश, संदीप, शिवप्रताप एवं दीपचंद्र की इस कार्यवाही ने अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की सघन छापेमारी जारी है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here