Home मध्यप्रदेश Yom Ashura stir in Indore | इंदौर में योमे आशूरा की हलचल:...

Yom Ashura stir in Indore | इंदौर में योमे आशूरा की हलचल: इमामबाड़ा से कर्बला के लिए निकला सरकारी ताजिया, हजारों समाजजन हुए शामिल – Indore News

58
0

[ad_1]

योमे आशूरा के मौके पर बुधवार को इमामबाड़ा से सरकारी ताजिया पूरी शानो-शौकत और सजावट के साथ कर्बला के लिए निकला, जिसके जुलूस में शहर के अन्य ताजिए भी शामिल होते गए। ताजिए के जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हैं। जुलूस में शहर काजी डॉ. इशरत अली एवं

Google search engine

.

इसके पूर्व मंगलवार रात को शहर काजी डॉ. इशरत अली की मौजूदगी में फातेहा पढ़ी गई और फिर हजारों समाजजन के साथ सरकारी ताजिया इमामबाड़ा से निकला और नगर भ्रमण कर वापस इमामबाड़ा पहुंचा।

सरकारी ताजिया।

सरकारी ताजिया।

जामा मस्जिद में भी कार्यक्रम

इधर, अन्जुमन इस्लाहुल मुस्लेदीन शहर जामा मस्जिद के तत्वावधान में मुफ्ती-ए-मालवा मौलाना नुरूल हक़ साहब नूरी, मौलाना अहमद यार खां साहब की सरपरस्ती में जामा मस्जिद में योमे आशूरा 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। जामा मस्जिद में सुन्नी हुसैनी इज्जिमा चल रहा है, जिसका आगाज तिलावते कुरान पाक से हुआ। बाद में दोपहर को जामा मस्जिद के नायब इमाम मोहम्मद आमीर साहब ने तकरीर फरमाई। इसके बाद मौलाना अहमद यार खां साहब ने नमाजे जौहर दुआ-ए-आशुरा पढ़ाई।

बग्घी में सवार शहर काजी डॉ. इशरत अली साहब।

बग्घी में सवार शहर काजी डॉ. इशरत अली साहब।

शोहदा-ए-कर्बला पर होगी तकरीर

सुन्नी हुसैनी इज्तिमा अन्जुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन शहर जामा मस्जिद के अध्यक्ष हाजी अब्दुल हक गौरी ने बताया कि इसके बाद नातियां प्रोग्राम की शुरुआत हुई। इसमें बुलबुले मालवा हाफिज अनवार अहमद रेहानी ने नात शरीफ पढ़ी। इसके बाद मौलाना मुहम्मद अख्तर रजा साहब कादरी सुल्तानी मदीन तुल औलिया, ईरच शरीफ, झांसी, शोहदा-ए-कर्बला पर तकरीर फरमाएंगे। सलातो सलाम के बाद फातेहा होगी, देश में अमन, शांति, सलामती की दुआ होगी। इसके बाद रोजा इफ्तार होगा और मगरीब की नमाज के बाद लंगर हुसैनी तकसीम किया जाएगा। प्रोग्राम में शहर के दीगर औलमा-ए-किराम सहित मुफ्ती मंजर साहब, अनवार अहमद रेहानी साहब, मौलाना नसीर साहब शिरकत करेंगे।

योमे आशूरा के जुलूस में शामिल समाजजन।

योमे आशूरा के जुलूस में शामिल समाजजन।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here