Home मध्यप्रदेश woman committed suicide by hanging herself | महिला ने फांसी लगाकर की...

woman committed suicide by hanging herself | महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: दो साल से थी डिप्रेशन का शिकार; सुबह बेटा उठा तो मां फंदे पर झूलती मिली – Betul News

61
0

[ad_1]

चोपना थाना क्षेत्र के हीरापल्ला गांव में आज (गुरुवार) को एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला डिप्रेशन का शिकार थी। पुलिस ने पीएम कर शव सौप।दिया है। टी आई सरविंद धुर्वे ने बताया की हीरापल्ला गांव में भुजली बाई पति रमेश सलाम (45) ने ड

Google search engine

.

बताया जा रहा है महिला का पति सारणी डैम पर चौकीदार है।जबकि उसका बेटा डैम पर ही ऑपरेटर है। घर दो कमरों का है। जिस में माता-पिता एक कमरे में जबकि बेटा अलग कमरे में रहता है। कल (11 सितंबर) को महिला का बेटा शाम 4 बजे डैम पर चला गया था। जबकि पति भी रात में ड्यूटी चला गया। रात को बेटा ड्यूटी से लौटा तो सीधे अपने कमरे में चला गया।

सुबह वह उठा तो मां को उसके कमरे में फांसी पर लटका देखा। जिसके बाद उसने गांव में खबर की। टीआई ने बताया कि महिला दो साल से मानसिक कमज़ोरी का शिकार थी। परिजन उसकी झाड़ फूंक करवा रहे थे। प्रारंभिक तौर पर यही सामने आया है की उसने डिप्रेशन के चलते आत्महत्या कर ली। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here