Home मध्यप्रदेश Congress leader held a press conference | कांग्रेस नेत्री ने की प्रेस...

Congress leader held a press conference | कांग्रेस नेत्री ने की प्रेस वार्ता: भारत सरकार की भू-स्वामित्व योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए – Neemuch News

61
0

[ad_1]

जिला कांग्रेस के तत्वावधान में गुरुवार को गोमाबाई रोड स्थित रोटरी भवन हॉल में कांग्रेस नेत्री मधु बंसल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने भारत सरकार की भू-स्वामित्व योजना में भ्रष्टाचार, नियमों और निर्देशों का पालन नहीं होने का आरोप लगाया

Google search engine

.

मधु बंसल ने कहा कि स्वामित्व योजना भारत सरकार ने ग्रामीण आबादी में सर्वे हेतु प्रारंभ की है। इस योजना क्रियान्वयन राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है। योजना के तहत प्रथम चरण में प्रारंभिक तैयारियां में सर्वे के लिए समितियां का गठन किया जाना है। जबकि द्वितीय चरण में सर्वे की कार्यवाही ड्रोन द्वारा सर्वे नक्शे का निर्माण और नक्शा सत्यापन अधिकार अभिलेख का निर्माण किया जाना है। तीसरे चरण में सर्वे के पश्चात आगे की कार्रवाई की जानी है। उसके बाद दावा आपत्ति अभिलेखों का अंतिम प्रकाशन किया जाना है।

उन्होंने आगे कहा कि ये सभी प्रकिया और नियम शासन द्वारा बनाये गये है, लेकिन नीमच जिले में स्वामित्व योजना के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। राजस्व अधिकारी अपनी मनमर्जी से कार्य कर गरीब ग्रामीणों के साथ अन्याय कर रहे हैं। योजना के हिसाब से स्वामित्व योजना में पंचायत स्तर पर भी समिति बनाई गई है। जिसमें सरपंच, सचिव, पटवारी, कोटवार और दो अन्य सदस्य शामिल है। यह समिति संयुक्त रूप से संपूर्ण कार्य करेगी। लेकिन योजना में केवल पटवारी ही सभी कार्य देख रहे हैं। सचिव, सरपंच से केवल हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए मधु बंसल आगे बोली कि योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है शासन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। योजना का प्रचार प्रसार नहीं होने के चलते पात्र लोग योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। योजना के हिसाब से आबादी क्षेत्र में केवल उन लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया जाएगा जो 2018 से पूर्व निवास कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति का आबादी भूमि में अतिक्रमण कर निर्माण किया गया तो उसे स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा। उन्हें केवल छत निर्माण तक एरिया का स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here