[ad_1]

साइबर जालसाजों द्वारा एक महिला क्लर्क से 40 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के मोबाइल पर लिंक भेजा था। जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से 40 हजार रुपए कट गए। महिला की शिकायत पर एमपी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ
.
एमपी नगर पुलिस के मुताबिक कोलार रोड निवासी प्रसामा चौरसिया जिला अदालत में क्लर्क के पद पदस्थ हैं। वर्ष 2023 में ड्यूटी के दौरान उनके मोबाइल पर बिग बॉस्केट नाम से लिंक आया था, जिसमें कई तरह के ऑफर दिखाए गए थे। लिंक को खोलते ही उनके खाते से तीन अलग-अलग किस्तों में करीब 40 हजार रुपए गायब हो गए। इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की थी। जहां से क्राइम ब्रांच ने जीरो पर केस दर्ज कर डायरी थाना एमपी नगर को भेज दी। एमपी नगर पुलिस ने असल पर कायमी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link









