Home मध्यप्रदेश Three killed in car accident on Betul-Aubedullaganj NH | बैतूल-औबेदुल्लागंज एनएच पर...

Three killed in car accident on Betul-Aubedullaganj NH | बैतूल-औबेदुल्लागंज एनएच पर कार की टक्कर से तीन की मौत: गलत साइड से बाइक लेकर फोरलेन पर चढ़े थे, तीनों की गई जान – narmadapuram (hoshangabad) News

55
0

[ad_1]

नर्मदापुरम में बैतूल-औबेदुल्लागंज नेशनल हाइवे-46 पर एक कार बाइक की भीषण टक्कर हुई। जिसमें बाइक सवार तीन व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना रविवार रात करीब 10.15बजे इटारसी के पास सनखेड़ा रोड फोरलेन पर हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार भी बुरी तरह क

Google search engine

.

जानकारी अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार नागपुर से भोपाल की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी। रात करीब 10.15 बजे बाइक सवार नंदलाल पटेल (58), गोपालदास पटेल(55) दोनों निवासी सनखेड़ा और राजेंद्र यदुवंशी (48) निवासी पुरानी इटारसी ने अचानक ही सनखेड़ा से आते हुए फोरलेन पर बाइक चढ़ा दी। गलत दिशा में बाइक होने से बैतूल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार को ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया। जिससे कार ने सीधे बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक सवार तीनों व्यक्ति उछलकर फोरलेन पर दूर जा गिरे। टक्कर में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम द्वारा तीनों को अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के रोने की आवाज से अस्पताल परिसर काफी देर तक गूंजता रहा। इटारसी सिटी थाना टीआई टीआई गौरव बुंदेला ने बताया कि बाइक चालक फोरलेन पर गलत दिशा से चढ़ रहे थे, इसी वजह से हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। तीन की मौत हुई है। सोमवार को सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here