Home मध्यप्रदेश Wife died due to lightning strike | आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी...

Wife died due to lightning strike | आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी कि मौत: पति घायल, खेत में काम करते समय हुआ हादसा, सादकसिवनी ग्राम के पास की घटना – Seoni News

63
0

[ad_1]

जिले के छपारा नगर से पांच किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राज मार्ग 44 फोरलेन पर स्थित सादकसिवनी गांव में शाम के समय एक हादसा हो गया। जहां खेत पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति भी गंभीर रूप से झुलस ग

Google search engine

.

घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शाम को सादकसिवनी और रणधीर नगर के बीच स्थित खेत में मीरज पुत्र झनकलाल पंचेश्वर उम्र 48 वर्ष और उसकी पत्नी मनीता पंचेश्वर 35 वर्ष गए थे। जहां खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली खेत पर गिरी।

इसकी चपेट में आने से मनीता पंचेश्वर की मौके पर मौत हो गई। वहीं मीरज पंचेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव व घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां पति का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

मनीता पंचेश्वर के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। छपारा थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि खेत पर काम करते समय आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here