Home मध्यप्रदेश Vidisha recorded the maximum temperature at 39 degrees | विदिशा में अधिकतम...

Vidisha recorded the maximum temperature at 39 degrees | विदिशा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज: अचानक काले बादल छाए, हवा ठंडी होने से गर्मी से राहत; बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी – Vidisha News

54
0

[ad_1]

विदिशा में मौसम ने अचानक करवट ली है। अप्रैल के पहले सप्ताह में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान अब कम होने लगा है। रविवार को सुबह तेज धूप निकली। लेकिन दोपहर में आसमान में बादल छा गए। तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Google search engine

.

मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी हवाओं के कारण बादलों का डेरा जमा रहेगा।

बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। यह स्थिति किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। समर्थन मूल्य पर चल रही खरीदी के दौरान खुले में रखे अनाज को नुकसान हो सकता है।

मिर्जापुर कृषि उपज मंडी में व्यापारियों का खरीदा गया अनाज खुले में पड़ा है। बारिश होने से इस अनाज के खराब होने का जोखिम बना हुआ है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here