Home अजब गजब IED ब्लास्ट में शहीद जवान को सीएम सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले-...

IED ब्लास्ट में शहीद जवान को सीएम सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अंतिम चरण में है नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष’

67
0

[ad_1]

शहीद जवान को सीएम सोरेन ने दी श्रद्धांजलि।
Image Source : HEMANTSORENJMM/X
शहीद जवान को सीएम सोरेन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार को हुए आईईडी विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया। ऐसे में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई अब आखिरी चरण में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलियों के खिलाफ चल रहा ये संघर्ष चल्द ही अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचेगा। बता दें कि ब्लास्ट में जवान घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए रांची ले जाया गया। वहीं इलाज के दौरान ही जवान शहीद हो गया।   

Google search engine

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

दरअसल, सीआरपीएफ के शहीद जवान सुनील धान को श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची पहुंचे थे। सीएम सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में झारखण्ड जगुआर के शहीद जवान सुनील धान जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मरांग बुरु शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।” इसके अलावा उन्होंने घायल जवान विष्णु सैनी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “रांची स्थित राज अस्पताल में इलाजरत कोबरा-203 बटालियन के जवान श्री विष्णु सैनी से मुलाकात कर उनके इलाज से संबंधित जानकारी डॉक्टर्स से प्राप्त की तथा उन्हें उत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु निर्देश दिया। कल पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में जवान विष्णु सैनी घायल हो गए थे।”

व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अपने अंतिम चरण में है। इस दौरान हम कई जवानों को खो चुके हैं। जवानों की वजह से ही हम सफल अभियान की ओर बढ़ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचेगा। इसके अलावा झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। राज्य सरकार इस प्रकार की घटनाओं को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार शहीद के परिवार का ध्यान रखेगी।” बता दें कि शनिवार को पश्चिम सिंहभूम जिले में हुए एक आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए थे। इनमें से जवान सुनील धान की इलाज के दौरान निधन हो गया, जबकि विष्णु सैनी की हालत गंभीर है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में फिर से काम करने का मांगा मौका; लिखा भावुक पोस्ट

जमीअत उलमा-ए-हिंद की बुलाई गई सभा, मुसलमानों से जुड़े अहम मुद्दों पर रखे प्रस्ताव



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here