Home मध्यप्रदेश Vidisha Congress protests against Minister Prahlad Patel | मंत्री प्रहलाद पटेल के...

Vidisha Congress protests against Minister Prahlad Patel | मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ विदिशा कांग्रेस का प्रदर्शन: भिखारी वाले बयान पर माफी और इस्तीफे की मांग, आंदोलन की चेतावनी – Vidisha News

59
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर विदिशा के माधवगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

Google search engine

.

मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता को भिखारी कहा था। इस बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया। कांग्रेस का कहना है कि एक मंत्री द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग लोकतंत्र और जनभावनाओं का अपमान है।

सार्वजनिक माफी के साथ, इस्तीफे की मांग विदिशा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि मंत्री को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मंत्री माफी नहीं मांगते हैं, तो कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश में चौक-चौराहों पर आंदोलन करेगी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मंत्री पटेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार की नाकामियों को भी उजागर किया। कांग्रेस ने मंत्री से सार्वजनिक माफी के साथ नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here