Home मध्यप्रदेश Govardhan Puja at Dhajrai Hanuman Temple in Tikamgarh | टीकमगढ़ के धजरई...

Govardhan Puja at Dhajrai Hanuman Temple in Tikamgarh | टीकमगढ़ के धजरई हनुमान मंदिर में गोवर्धन पूजा: अन्नकूट महोत्सव के साथ भगवान को लगाया छप्पन भोग, सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन – Tikamgarh News

54
0

[ad_1]

टीकमगढ़ जिले के प्रसिद्ध धजरई हनुमान मंदिर में शनिवार को सामूहिक गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शाम 4 बजे भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। साथ ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या मे

Google search engine

.

धजरई हनुमान मंदिर के महंत बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज ने बताया कि आज शुभ मुहूर्त में गोवर्धन महाराज की पूजा की गई। गोवर्धन महाराज का दूध अर्चन किया गया। इसके बाद पंचामृत स्नान और पुष्प अर्चना हुई। साथ ही 1000 तुलसी पत्र से अर्चन किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज की आरती उतारकर पूजा की और तुलसी की परिक्रमा लगाकर सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है।

कल मनाया जाएगा भाईदूज पर्व

महाराज ने बताया कि कल रविवार को भाई दूज पर्व मनाया जाएगा। भाई दूज के अवसर पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर लंबी आयु की मनोकामना मांगेंगी। इसके साथ ही 5 दिन चलने वाले दीपावली महोत्सव का समापन होगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here