Home मध्यप्रदेश Upsc Result 2022:सतना के छोटे से गांव की बेटी स्वाति को 15वीं...

Upsc Result 2022:सतना के छोटे से गांव की बेटी स्वाति को 15वीं रैंक, धार-बदनावर की संस्कृति को 49वीं रैंक – Upsc Result 2022: 15th Rank To Swati, Daughter Of A Small Village Of Satna

57
0

[ad_1]

UPSC Result 2022: 15th rank to Swati, daughter of a small village of Satna

Google search engine

UPSC Result 2022
– फोटो : Social Media

विस्तार

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया है। पहले चार स्थान पर लड़कियों का कब्जा है। मध्यप्रदेश की बेटियों ने भी इस बार दम दिखाया है। 

बता दें कि सतना जिले की स्वाति शर्मा ने 15वीं रैंक, धार की संस्कृति ने 49वीं रैंक तो जबलपुर के जतिन जैन को 91वीं रैंक मिली है। जबलपुर की ही सृष्टि जैन में 165वीं रैंक हासिल की है। उज्जैन की रोचिका गर्ग ने 174वीं रेंक हासिल की है। देवास की आयशा फातिमा ने 184 वीं रैंक हासिल की है। शहडोल की साक्षी मिश्रा ने यूपीएससी में 299वीं रैंक हासिल की है। भोपाल की भूमि श्रीवास्तव ने 304 रैंक हासिल की है। बीना जिला सागर के शुभम सिंह ठाकुर को 466वी रैंक पर हैं। विदिशा जिले की गंजबासौदा की आकांक्षा जैन ने 702 वीं रैंक हासिल की है। सतना जिले के अनूप कुमार बागरी को 879 रैंक मिली है। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को हृदय से बधाई। बड़ी कामयाबी के बाद देश के प्रति आपकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप समस्त चुनौतियों को पार कर भारत को मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here