Home मध्यप्रदेश Narmadapuram visit of former Haryana Government Minister Captain Abhimanyu | हरियाणा सरकार...

Narmadapuram visit of former Haryana Government Minister Captain Abhimanyu | हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का नर्मदापुरम दौरा : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर करेंगे चर्चा

62
0

[ad_1]

नर्मदापुरमएक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी फूल तैयारी में जुटी हुई हैं। कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी तक चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। प्रवासी विधायक दौरे के बाद अब पार्टी के दूसरे राज्यों से भी अन्य पदाधिकारी जिले में आ रहे है। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह 3 सितम्बर को नर्मदापुरम संभागीय दौरे पर आए रहे है।

भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि अभिमन्यु सिंह रविवार सुबह 10 बजे नर्मदापुरम आएंगे। मां नर्मदा का पूजन कर दोपहर को भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान संभागीय प्रभारी पंकज जोशी एवं जिला प्रभारी सीमा सिंह भी उपस्थित रहेंगी। संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय ने बताया कि नर्मदापुरम की बैठक के बाद शाम 5 बजे हरदा जिले के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। 4 सिंतम्बर को बैतूल जिले में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। हंस राय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 की दृष्टि से प्रत्येक संभाग में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here