Home मध्यप्रदेश Uncontrolled truck entered the shop in Damoh | दमोह में अनियंत्रित ट्रक...

Uncontrolled truck entered the shop in Damoh | दमोह में अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा: चाय की दुकान पर खड़े दो मजदूरों की मौत, एक जबलपुर रेफर – Damoh News

52
0

[ad_1]

दमोह में अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दो की मौत

Google search engine

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हरदुआ गांव के पास सोमवार सुबह 8 बजे जबलपुर की तरफ से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में घुस गया।

.

हादसे में हरदुआ निवासी रोशन चक्रवर्ती (49) और अभाना निवासी धर्मेंद्र चक्रवर्ती (45) की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना के समय मजदूर ट्राली में ईंटें भरकर अभाना जा रहे थे। रास्ते में चाय पीने के लिए दुकान पर रुके थे। ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मारी। फिर दुकान को तोड़ते हुए खेत में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाम की स्थिति सुबह 9:30 बजे तक बनी रही। शवों को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here