[ad_1]
नीमच में सोमवार सुबह साढ़े सात बजे से ही तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। अचानक करीब 9 बजे आसमान में काले बादल छा गए। तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले के मानसा और जावद क्षेत्र में ओले भी गिरे। जाट गांव में भी ओले गिरे। बारिश से मौसम मे
.
आंधी के कारण शहर के कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। कुछ जगहों पर पेड़ों की बड़ी शाखाएं टूटकर सड़क पर गिर गईं। अचानक बदले मौसम से लोग घबरा गए। रास्ते से गुजरते लोग जहां-तहां ओलों से बचने के लिए रुक गए।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले दो दिनों तक चक्रवातीय सिस्टम का असर रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही रही।

गर्मी से रहवासियों को मिली राहत।
50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवातीय सिस्टम उत्तर प्रदेश से होते हुए तमिलनाडु तक बना हुआ है, जो मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहा है। इस कारण से तेज हवा-आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है। बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओले गिरना शुरू हो गए। करीब आधा घंटे में ही हवा, आंधी तेज और चक्रवात का रूप ले लिया। करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
[ad_2]
Source link









