Home मध्यप्रदेश Two gates of Rajiv Sagar Bawanthadi dam were opened | राजीव सागर...

Two gates of Rajiv Sagar Bawanthadi dam were opened | राजीव सागर बावनथड़ी बांध के खोले गए दो गेट: जलग्रहण क्षमता बढ़ने से छोड़ा पानी; नदी किनारे गांवों में अलर्ट किया जारी – Balaghat (Madhya Pradesh) News

52
0

[ad_1]

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा में कटंगी क्षेत्र में स्थित राजीव सागर डैम बावनथड़ी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश कारण बांध का जलस्तर बढ़ने से 20 अगस्त को दोपहर 2 बजे, दो गेट खोले गए।

Google search engine

.

राजीव सागर डैम बावनथड़ी बांध कार्यपालन यंत्री नागेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रूल कर्व के अनुसार बांध में जल स्तर ज्यादा होने से, दो गेट खोले गए हैं। गेट से 2500 क्यूसेक जल प्रवाहित किया जा रहा है। डैम का एफआरएल 344.40 मीटर है, साथ ही वर्तमान में लेवल 344.70 मीटर हो गया है। रूल कर्व के अनुसार 2 गेट खोले गए है।

बांध से पानी छोड़े जाने के कारण महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के नदी किनारे के ग्रामों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। जिससे जिले के कटंगी मोवाड़ क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव शामिल हैं। जहां बाढ़ का खतरा है।

गांवों में कराई मुनादी

अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे ने बताया कि इन 2 गेट से 2500 क्यूसेक जल की निकासी की जाएगी। गेट खोले जाने से उन्होंने क्षेत्र के संबंधित एसडीएम, सीईओ, बीएमओ,विद्युत विभाग, खाद्य विभाग और थाना प्रभारियों सहित होमगार्ड को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए है।

साथ ही किनारें बसे गांवों में मुनादी कर गेट खोलने की जानकारी और सूचना देने के निर्देश दिए हैं। घाटों और नदी से लोगों को दूरी बनाने का अनुरोध किया गया है।

इन गांवों में अलर्ट जारी

राजीव सागर डेम बावनथड़ी बांध से पानी छोड़े जाने के चलते मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के दोनो छोर, के नदी के किनारे ग्रामों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। जिसमें मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के मोवाड़ क्षेत्र के ग्राम बड़पानी, भाेंडकी, मासुखापा, कोडबी, दिग्धा, आंजनबिहरी, ब्रम्हनी, पुलपुट्टा, हेटी, छत्तेरा, चंद्रकुआ, टेकाड़ी, शंकरपिपरिया, चिचोली, डोगरिया और मोवाड़ में अलर्ट जारी किया गया है। चूंकि इसमें कई गांव नदी से 200 मीटर तो कोई आधा और एक किलोमीटर पर स्थित है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here