Home मध्यप्रदेश Two bike thieves arrested in Dewas | देवास में दो बाइक चोर...

Two bike thieves arrested in Dewas | देवास में दो बाइक चोर गिरफ्तार: मेले से चोरी की बाइक के लिए मांगी थी फिरौती; 1.20 लाख की दो बाइक जब्त – Dewas News

62
0

[ad_1]

देवास में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो चोरी की बाइक बरामद की हैं। दोनों बाइक की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए है। मामला 16 फरवरी का है।

Google search engine

.

रोहित चोडिया अपने परिवार के साथ विकास नगर स्थित मीना बाजार मेले में गए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक बाहर खड़ी की थी। जब वे वापस आए तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि चोरों ने बाइक लौटाने के लिए 12 हजार रुपए की फिरौती मांगी थी। तकनीकी और मुखबिर की मदद से पुलिस ने सुमित सिसौदिया को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने अपने साथी हेमंत झांझा के साथ वारदात को अंजाम देना कबूल किया। दोनों आरोपी पीपलरवां के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आगे की जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here