Home मध्यप्रदेश Turkey’s apples are not coming to Indore since last 8 days |...

Turkey’s apples are not coming to Indore since last 8 days | 8 दिनों से इंदौर नहीं आ रहे तुर्किये के सेब: पाक को समर्थन देने के चलते व्यापारियों ने किया बायकॉट; हर 5 दिन में 300 पेटी की थी आवक – Indore News

53
0

[ad_1]

अभी इंदौर मंडी में वाशिंगटन, चिली और साउथ अफ्रीका के सेब आ रहे हैं।

Google search engine

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान की मदद करने वाले देश तुर्किये के विरोध में भारत में बायकॉट की मुहिम चल रही है। देश भर में यहां से आने वाले सामान का बहिष्कार किया जा रहा है।

.

इसका असर इंदौर में भी दिखाई दे रहा है। सबसे पहले यहां के ट्रैवल एजेंट्स ने इस देश घूमने जाने के लिए बुकिंग बंद की थी। अब देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में व्यापारियों ने तुर्किये से आने वाले सेब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। व्यापारियों का यह बायकॉट पिछले आठ दिनों से जारी है।

तुर्किये से रॉयल गाला, रेड डिलीशियस और ग्रेनी स्मिथ किस्म के सेब इंदौर आते थे। भारतीय सेब की आवक जनवरी-फरवरी में समाप्त होने के बाद मार्च से तुर्किये के सेब की आवक शुरू होती थी। यह आवक लगातार चार महीने तक चलती थी।

3 से 4 हजार रुपए पेटी बिक रहे एप्पल फिलहाल वाशिंगटन, चिली और साउथ अफ्रीका के एप्पल 3 से 4 हजार रुपए प्रति पेटी बिक रहे हैं। जब तक केंद्र सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जाता तब तक बायकॉट ही रहेगा। भारत में बहुत बड़े पैमाने पर तुर्किये से व्यापार होता है।

सब कुछ मुंबई पोर्ट पर निर्भर करता है। जब तक मुंबई पोर्ट पर माल उतारने की अनुमति नहीं दी जाती कुछ भी नहीं बिकेगा। ये नीचे से लेकर ऊपर तक एक चेन है।

नंदलालपुरा फ्रूट मार्केट अध्यक्ष मुकेश पचौरी ने कहा-

QuoteImage

मुंबई से ही विदेशी फल इंदौर आते हैं। तुर्की सेब नहीं आ रहे हैं। हमने भी माल भेजने वाले व्यापारियों को कह दिया है कि वे तुर्किये के बजाय अन्य देशों के सेब भेंजे। पकिस्तान का साथ देने वाले के साथ हम कारोबार नहीं कर सकते हैं।

QuoteImage

इंदौर मंडी में फिलहाल वाशिंगटन, चिली और साउथ अफ्रीका के एप्पल की आवक है।

इंदौर मंडी में फिलहाल वाशिंगटन, चिली और साउथ अफ्रीका के एप्पल की आवक है।

2024 में मालदीव का बॉयकाट गौरतलब है कि 2024 में मालदीव के एक मंत्री ने भारत पर टिप्पणी की थी। तब देशवासियों ने मालदीव का बायकॉट कर दिया था। 2023 की उस तिमाही में 56 हजार से ज्यादा भारतीय मालदीव घूमने गए थे। फिर बायकॉट हुआ तो 2024 में 34847 लोग ही पहुंचे। फिर मंत्री द्वारा माफी मांगने के बाद ही सुधार आया था।

ऐसा है भारत का तुर्किए से व्यापारिक संबंध

यह खबर भी पढ़ें…

एमपी से तुर्किये-अजरबैजान नहीं जाएंगे टूरिस्ट

भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला किया है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने तुर्किये और अजरबैजान की बुकिंग बंद कर दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here