Home मध्यप्रदेश Indore (MP) News Headlines; FIIT-JEE Coaching Case | Jyotiraditya Scindia | इंदौर...

Indore (MP) News Headlines; FIIT-JEE Coaching Case | Jyotiraditya Scindia | इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: FIIT-JEE कोचिंग संचालकों पर केस, युवा कांग्रेस की छात्र अधिकार यात्रा, करंट से बच्ची की मौत में केस दर्ज – Indore News

52
0

[ad_1]

.

Google search engine

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सब कुछ मिलेगा..।

1. इंदौर में दिखा केंद्रीय मंत्री सिंधिया का अलग अंदाज

कनाड़िया इलाके में गुरुवार देर शाम पौधारोपण करने आए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जुदा अंदाज में दिखे। देखें VIDEO

2. पढ़ाई के साथ खूब घूमे..फिल्में देखीं CA टॉपर न

चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की फाइनल एग्जाम के नतीजों में इंदौर के नीरज गुप्ता ने AIR-6 हासिल की है। नीरज की सक्सेस को लेकर भी कहानी दिलचस्प है। देखें VIDEO

3. इंदौर पुलिस अब तक नहीं ले सकी बम का बयान

इंदौर में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले अक्षय कांति बम के कॉलेज को लेकर लगी याचिका में पुलिस ने एक बार फिर कोर्ट से दो माह का समय मांगा है। पूरी खबर पढ़ें

4. सुबह से छाए घने बादल, अच्छी बारिश के लिए कुछ दिन का इंतजार

जुलाई के दूसरे हफ्ते में भी मौसम रूखा ही है। इन दिनों रोज बादल छा रहे हैं। दिन में धूप भी निकल रही है। अच्छी बारिश के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा। पूरी खबर पढ़ें

5. भोपाल की बजाय निशातपुरा होकर ​​​​​​चलेगी मालवा सुपर-फास्ट

महू-इंदौर-कटरा के बीच चलने वाली मालवा सुपर फास्ट को भोपाल के बजाय निशातपुरा से चलाने की तैयारी है। प्रस्ताव मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें

6. सीएम से मिलने भोपाल पहुंचे इंदौर के 9 विधायक

इंदौर की 9 विधानसभा के सभी विधायकों से आज सीएम मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के साथ ही सीएम इंदौर की सभी 9 विधानसभा की समीक्षा करेंगे। पूरी खबर पढ़ें

7. करंट से 3 साल की बच्ची की मौत में केस दर्ज

द्वारकापुरी पुलिस ने 3 साल की बच्ची की करंट लगने से हुई मौत के मामले में इलेक्ट्रीशियन जितेन्द्र सिलोदिया निवासी न्यू प्रकाश नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें

8. महिला का फोटो फेसबुक पर डाला, केस दर्ज

फेसबुक पर 40 साल की महिला की फोटो बिना अनुमति अपलोड करने वाले आरोपी पर पुलिस ने विवाद-मारपीट करने और महिला-बच्चों को गाली देने का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें

9. धोखाधड़ी के मामले में FIIT-JEE कोचिंग संचालकों पर केस

जेईई की तैयारी करवाने वाली FIIT-JEE कोचिंग क्लास के डायरेक्टर सहित ब्रांच मैनेजर और एडमिन इंचार्ज के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें

10. युवा कांग्रेस की छात्र अधिकार यात्रा भोपाल रवाना

युवा कांग्रेस के कार्य-वाहक अध्यक्ष निखिल वर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शुक्रवार को छात्र अधिकार यात्रा लेकर भोपाल रवाना हुए। पूरी खबर पढ़ें

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here