Home मध्यप्रदेश Tribal student commits suicide by hanging herself | खंडवा में किराए के...

Tribal student commits suicide by hanging herself | खंडवा में किराए के मकान में रहती थी, ममेरी बहन बोली- गांव से लौटते ही खुदकुशी कर ली

68
0

[ad_1]

खंडवा11 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

खंडवा के दुबे कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही एक छात्रा ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पदमनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार मूलतः पंधाना के जामला गांव में रहने वाली 22 वर्षीय गुंजा पिता नानसिंह वास्कले ने एक निजी कॉलेज से हाल ही में बीए की पढ़ाई पूरी की थी।

दुबे कॉलोनी स्थित एक मकान में ममेरी बहन रेशम के साथ किराए से रह रही थी। रेशम एक अस्पताल में नर्स है। उसने बताया गुंजा चार दिन पहले अपने गांव गई थी। मंगलवार सुबह 10 बजे ही वह लौटी थी। दोपहर को गुंजा अच्छी भली थी। वह सिलाई सेंटर पर सिलाई सीखने भी पहुंची। उसके बाद घर आ गई।

शाम 5 बजे जब मकान मालकिन कपड़े लेने छत पर पहुंची तो कमरे का गेट खुला था। उन्होंने गेट से अंदर झांका तो गुंजा फंदे पर लटकी मिली। आत्महत्या की वजह के बारे में रेशम ने बताया कि वह अच्छी भली थी। उसका किसी से विवाद भी नहीं था। प्रेम प्रसंग को लेकर भी रेशम ने इनकार किया है। टीआई अशोक सिंह ने बताया मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को पीएम होगा। आत्महत्या की वजह तलाशी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here