Home मध्यप्रदेश Training Program of All India Sondhia Rajput Mahasabha | अखिल भारतीय सोंधिया...

Training Program of All India Sondhia Rajput Mahasabha | अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम: दो दिवसीय कार्यक्रम में सात सत्र आयोजित हुए – Neemuch News

60
0

[ad_1]

अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा मध्य प्रदेश का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम महामाया भादवा माता स्थित सोंधिया राजपूत समाज धर्मशाला भादवा माता में आयोजित किया गया। दो दिन के प्रशिक्षण में सात सत्र आयोजित हुए। इस के दौरान योग, व्यायाम के स

Google search engine

.

21 और 22 सितंबर को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों ने अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं और युवाओं का मार्गदर्शन किया। नीमच और मंदसौर जिले का यह संयुक्त कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम है। जिसमें दोनों जिले के समाज वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना साथ ही सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करके समाज को संगठित करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से समाज के युवाओं को रोजगार उन्मुख गतिविधियों से जोड़ना और एक ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण करना जो सामाज के साथ देश का भी अच्छा नागरिक बने।

पहले दिन 21 सितंबर को दो सत्र आयोजित हुए जिसमें प्रथम सत्र संगठन की रचना, कार्य पध्दति, विस्तार पर प्रताप सिंह आर्य महिदपुर ने संबोधित किया। वहीं, द्वितीय सत्र कार्यकर्ता गुण तथा दायित्व बोध को डॉ. शंभू सिंह चौहान पावटी द्वारा संबोधित किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी आए हुए अतिथियों और कार्यकर्ताओं के रुकने की व्यवस्था समाज की धर्मशाला में की गई।

22 सितंबर को 5 सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रशिक्षण की शुरुआत दूसरा सत्र बैठक और कार्यक्रम प्रबंधन से हुई। जिसे रणजीत सिंह गुराड़िया ने संबोधित किया। चौथा सत्र सामाजिक स्थायी संपत्तियों और निर्माण प्रबंधन को दरबार सिंह किलकारी ने संबोधित किया। पंचम सत्र में दिलीप सिंह तरनोद ने समाज उत्थान में युवा और महिलाओं की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन किया। छठे सत्र सामाजिक उत्थान के लिए कुप्रथाओं के निर्मूलन के उपाय पर चन्दर सिंह पंवार ने विस्तार से चर्चा की। सातवें सत्र को इंजीनियर ईश्वर सिंह ने और समापन सत्र को मनोहर सिंह सिसोदिया ने सम्बोधित किया। जिसमें अतिथियों का आभार प्रदर्शन एवं अभिनंदन किया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here