Home मध्यप्रदेश Teacher from Dindori will be honored in Delhi | डिंडौरी की टीचर...

Teacher from Dindori will be honored in Delhi | डिंडौरी की टीचर का दिल्ली में होगा सम्मान: गणित को लोकप्रिय बनाने पर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा – Dindori News

55
0

[ad_1]

डिंडौरी के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव की गणित विषय की टीचर सुनीता गुप्ता को 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

Google search engine

.

गणित को लोकप्रिय बनाकर पढ़ाने और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों विशेष कर यूट्यूब के माध्यम से गणित विषय के लोक व्यापीकरण के लिए उन्हें 2024 के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

नवोदय प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि सुनीता गुप्ता स्कूल में 2021 से पदस्थ हैं। वे मूल रूप से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हैं। इसके पहले वे जवाहर नवोदय विद्यालय सूरजपुर छत्तीसगढ़ में सेवा दे चुकीं हैं। उनको शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

देश में 50 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए किया गया है। इनमें प्रदेश के तीन शिक्षक शामिल हैं। जिनमें दमोह के माधव प्रसाद पटेल, मंदसौर की सुनीता गोडा और जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडौरी की सुनीता गुप्ता शामिल हैं। इन्हें 50 हजार नकद राशि, प्रमाणपत्र सहित सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here