Home मध्यप्रदेश Touched the feet of the judge in National Lok Adalat | नेशनल...

Touched the feet of the judge in National Lok Adalat | नेशनल लोक अदालत में जज के छुए पैर: मामूली झगड़े में अलग हुए दंपती को साथ विदा किया, 8 खंडपीठ में 785 मामले सामने आए – Khargone News

64
0

[ad_1]

खरगोन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। छोटी बातों पर झगड़े के कारण 2 साल से अलग रह रहे दंपती साथ लौटे। खरगोन की पिंकी यादव पति अंतिम यादव रेहगांव के साथ विदा हुई। इसके पहले उन्होंने जज के पैर छुए। 5 साल पहले शादी हुई थी। वे 2 साल से अलग रह

Google search engine

.

रेशम व सुनील 3 साल बाद लौटे

रेशम और पति सुनील निहाले बेड़िया डेढ़ साल से अलग रह रहे थे। 2019 में विवाह हुआ था। इनका 3 साल का एक बेटा है। रेशम का कहना है पति के मारपीट और गाली-गलौज से अलग रह रही थी। वकील एसजे शेख और अर्चना यादव ने दोनों को हार पहनाकर हंसी-खुशी रवाना किया।

एडीजे ने किया शुभारंभ

इसके पहले सुबह 10.30 बजे शुभारंभ प्रथम जिला न्यायाधीश जीसी मिश्रा ने किया। इस दौरान ADM भास्कर गाचले, अभियोजन अधिकारी सरिता चौहान, लीगल एड डिफेंस काउंसेल शाईजा शेख, विनोद भालसे, एलडीएम सुमेरसिंह सोलंकी, बिजली कंपनी ईई एसएस वर्मा, नपा प्रभारी राजस्व अधिकारी महेश वर्मा सहित अन्य भी थे।

कुल 6.54 करोड़ के अवॉर्ड पारित

8 खंडपीठ में मामले हल हुए। 190 लंबित मामले हल हुए। 5 करोड़ 36 लाख 17 हजार 950 के अवॉर्ड पारित हुए। प्रीलिटिगेशन के 595 की में 1 करोड़ 18 लाख 23 हजार 915 रुपए के अवॉर्ड पारित हुए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here