Home मध्यप्रदेश Tiranga Yatra Started Success Of Operation Sindoor, Chief Minister Horseback After Paying...

Tiranga Yatra Started Success Of Operation Sindoor, Chief Minister Horseback After Paying Tribute Martyrs – Madhya Pradesh News

54
0

[ad_1]

भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध की गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहीद पार्क से प्रारंभ हुई भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद पार्क स्थित जय स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर घोड़े पर सवार होकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना ने पाकिस्तान में दाखिल होकर दुश्मनों से बदला लिया।

Google search engine

भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस पर संपूर्ण देश को गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया के सामने हमारी सेनाओं ने साहस और शौर्य के प्रमाण दिए हैं। हमने एकजुट होकर विश्व को यह संदेश दिया कि दुश्मन कितना ही चालाक क्यों न हो, हम अपनी एकता को अक्षुण्य रखेंगे। राष्ट्रीय एकता सर्वोपरि है इसे यदि शत्रु ने हानि पहुंचाने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उज्जैन भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी है, यह सम्राट विकमादित्य के पराक्रम की नगरी है। लगभग 2000 हजार साल पहले सम्राट विकमादित्य ने विदेशी आक्रमणकारीयों को पराजित कर देश से खदेड़ दिया था, आज फिर से हमारी सेना ने वही शौर्य और पराक्रम दिखाया है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की रणनीति से राष्ट्रपति ट्रंप ने सुधारी अपनी बात, तिरंगा यात्रा में बोले सीएम यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र की वेदी पर अपने चिराग न्योछावर करने वाले शहीदों के परिवार जनों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश कि आन-बान और शान है। इसकी मर्यादा का सदैव ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तिरंगा यात्राओं के माध्यम से पूरी दुनिया में संदेश जा रहा है कि हम सभी भारतीय एकजुट होकर समय आने पर देश कि रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कर सकते हैं। भव्य तिरंगा यात्रा शहीद पार्क से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट चौराहा, मालीपुरा, दौलतगंज चौराहा से होती हुई फव्वारा चौक पर समाप्त हुई। यात्रा में शहिदों के परिजन बग्गियों पर सवार होकर शामिल हुए। यात्रा में पुलिस बैण्ड, बोहरा समाज के बैण्ड और अन्य बैण्ड शामिल हुए। यात्रा के दौरान देश भक्ति के गीतों कि भावविभोर प्रस्तुतियां दी गईं। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा में सहभागिता की। विभिन्न स्थानों पर बनाएं गये स्वागत मंच के द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 

यह था यात्रा का संदेश

यात्रा का संदेश देशभक्ति, एकता और जवानों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। यह यात्रा लोगों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करने और उन्हें देश की रक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में तिरंगा यात्रा: CM बोले-बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकियों को भारत ने अपनी भाषा में जवाब दिया

यात्रा में यह रहा खास

– यात्रा में पुलिस बैण्ड, बोहरा समाज के बैण्ड शामिल हुए। स्काउट गाईड, स्वंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन, सैनिको के परिवारजन और सभी धर्मों के लोग शामिल रहे।

–  तिरंगा यात्रा भव्य और सुव्यवस्थित तरिके से निकाली गई इस दौरान सब यात्रा में लोग पैदल चले, किसी भी प्रकार के वाहन का उपयोग नहीं हुआ तिरंगा यात्रा का एक क्रम बनाया गया था ताकि यात्रा सुव्यवस्थित तरिके से संचालित हो। 

– तिरंगा यात्रा में  एक बड़ा ध्वज के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी तिरंगा रैली में शामिल हुए।

– फव्वारा चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समाप्त हुई।

घोड़े पर सवार होकर निकले मुख्यमंत्री डॉ यादव

घोड़े पर सवार होकर निकले मुख्यमंत्री डॉ यादव

 

घोड़े पर सवार होकर निकले मुख्यमंत्री डॉ यादव

तिरंगा यात्रा में संत समाज भी शामिल रहा। 

 

घोड़े पर सवार होकर निकले मुख्यमंत्री डॉ यादव

तिरंगा यात्रा में संबोधित करते सीएम

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here