Home मध्यप्रदेश Three vehicles collided in Shajapur | शाजापुर में तीन वाहनों की भिड़ंत:...

Three vehicles collided in Shajapur | शाजापुर में तीन वाहनों की भिड़ंत: आॉयशर पलटकर कार पर गिरा, 6 लोग घायल; दो की हालत गंभीर – shajapur (MP) News

57
0

[ad_1]

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊकावता पुलिस चौकी के पास शनिवार तड़के तीन वाहनों की भिड़ंत में 6 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में ऑयशर वाहन और एक कार की टक्कर के बाद दूसरी कार पर पलट गया।

Google search engine

.

इस हादसे में दोनों कारों में सवार 6 से अधिक लोग घायल हुए। इनमें एक महिला और एक कार चालक की स्थिति गंभीर है। एक कार चालक वाहन में फंस गया था। उसे काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही सुनेरा थाना और ऊकावता पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को पहले सारंगपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।

क्रेन की मदद से कार पर पलट वाहन को उठाते हुए पुलिसकर्मी।

क्रेन की मदद से कार पर पलट वाहन को उठाते हुए पुलिसकर्मी।

कार सवार घायलों के नाम

एक कार में 6 लोग सवार थे, ये यूपी के जालौन से उज्जैन जा रहे थे। इनमें से चार घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। कार में एक पांच साल का बच्चा भी सवार था। घायलों के नाम निशा पति कुलदीप उम्र 29 वर्ष निवासी उज्जैन, राम लखन पिता दीनदयाल उम्र 58 वर्ष निवासी उज्जैन, कनिष्क पिता कुलदीप आयू 6 वर्ष विजय नगर इंदौर, कुलदीप पिता अशोक आयु 35 वर्ष निवासी विजयनगर इंदौर हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here