Home मध्यप्रदेश Dispute between tenant women, one threw stone at the other | किराएदार...

Dispute between tenant women, one threw stone at the other | किराएदार महिलाओं के बीच विवाद,एक ने दूसरी पर फेंका पत्थर: टीकमगढ़ में मामूली बात पर हुआ झगड़ा, पीड़िता ने थाने में की शिकायत – Tikamgarh News

68
0

[ad_1]

एक महिला ने दूसरी महिला पर पत्थर से मारने की कोशिश की।

Google search engine

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रहने वाली दो महिलाओं के बीच विवाद हुआ है। मकान में रहने के विवाद को लेकर दोनों महिलाओं में झगड़ा हो गया। घटना सोमवार रात 9 बजे की है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है।

.

घटना में सविता लोधी और मोनिका दांगी नाम की दो महिलाएं शामिल हैं। दोनों देवी लोधी के मकान में किराए पर रहती हैं। विवाद के दौरान मोनिका दांगी गाली देने लगी। जब सविता ने उसे गाली देने से मना किया तो मोनिका मारपीट करने को तैयार हो गई।

गाली-गलौज के बाद पत्थर उठाकर फेंका

इसी बीच मोनिका ने मकान में रखा पत्थर उठाकर सविता की ओर फेंक दिया। हालांकि सविता को कोई चोट नहीं लगी। सविता के पति जितेन्द्र लोधी ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

मंगलवार को सविता ने अपने पति के साथ पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी संदीप सोनी ने बताया कि सविता लोधी ने मोनिका पर पत्थर फेंकने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने बुलाकर समझाइश दी और मामला शांत करा दिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here