Home मध्यप्रदेश Three day festival on the 350th coronation of Chhatrapati Shivaji Maharaj |...

Three day festival on the 350th coronation of Chhatrapati Shivaji Maharaj | छत्रपति शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक पर तीन दिनी महोत्सव: इंदौर में क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना ने किया पौधारोपण, सहेजने का लिया संकल्प – Indore News

68
0

[ad_1]

छत्रपति शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक दिवस पर क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत पौधारोपण अभियान के साथ हुई। इस दौरान कई पौधे रोपे गए।

Google search engine

.

पौधारोपण करते हुए सेना के सदस्य व रहवासी।

पौधारोपण करते हुए सेना के सदस्य व रहवासी।

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर व मिलिंद दिघे ने बताया कि राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व स्नेहलतागंज स्थित स्नेह वरिष्ठ जन संगठन पर पौधारोपण किया, जिसमें कई समाजजनों ने अलग-अलग किस्म के पौधे रोपे और इसके साथ तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। समाजजन ने पौधों को सहेजने का संकल्प भी लिया।

पौधारोपण करते हुए चंद्रकांत कुंजीर।

पौधारोपण करते हुए चंद्रकांत कुंजीर।

पौधारोपण में सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वाती मोहिते, शहर अध्यक्ष लवली जाधव, राजू काले, संगीता काले, सुनील खंडागले, प्रकाश पानसे, चंद्र शेखर गोपाले, वसंतराव दिघे, अशोक जोशी, विजय मूंशी, रमेशचंद्र साखला, प्रेम प्रकाश शुक्ला, अनिल पैठणकर, चिरंजीव सिंह, योगेश वाघ, विजय चौहान, अजय मूंशी, प्रकाश तायरे मनोज जैन,अरुण वराडे,हेमंत कुशवाह के साथ सेना के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। 5 जून को सुबह भी पर्यावरण दिवस पर नेहरू नगर में पौधे रोपे जाएंगे। छत्रपति शिवाजी प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलेगा, साफ सफाई होगी उसके बाद दीप प्रज्वलन किया जाएगा। मुख्य आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर 6 जून को सुबह 8.30 बजे छत्रपति शिवाजी प्रतिमा पर सैकड़ों समाजजन द्वारा माल्यार्पण करेंगे। भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here