Home मध्यप्रदेश There was rain in Betul on Wednesday morning | बैतूल में बुधवार...

There was rain in Betul on Wednesday morning | बैतूल में बुधवार सुबह हुई बूंदाबादी: एक एमएम वर्षा दर्ज, 35 डिग्री पर पहुंचा पारा; अगले 2 दिन बारिश की संभावना – Betul News

62
0

[ad_1]

बैतूल में मंगलवार से बदले मौसम का मिजाज के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां आज तड़के 1 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर और शाम को हल्की फुहारे पड़ सकती है। जबकि गुरुवार को भी हल्की बारिश की सम्भावना है।

Google search engine

.

अरब सागर से आ रही नमी और चक्रवात के कारण जिले में गर्मी में मौसम एकाएक बदल गया है। यहां कल मंगलवार सुबह से ही बदली छाई हुई है।। कुछ जगहों पर दिन में बूंदाबांदी हुई। बीती रात 8.30 बजे 5 मिनट के लिए बूंदाबांदी हुई। फिर रात 9 से 9.15 बजे तक बूंदाबांदी हुई। इसके कारण दिन का तापमान 3 डिग्री घटकर 35 डिग्री पर पहुंच गया।

आज भी बूंदाबांदी होने के आसार

दो दिन पहले सोमवार को तापमान 38 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक ने तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना बताई है। आज बुधवार को बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज 2.30 बजे 0.35 mm जबकि 5.30 बजे 0.77 mm और रात 11.30 बजे 1.63 mm बारिश का अनुमान है। गुरुवार सुबह भी 1.48 mm बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। मौसम में नमी का स्तर बढ़ गया है।जिसका प्रतिशत 57 बताया जा रहा है।

फिलहाल तापमान 20.8 के स्तर पर है। जो न्यूनतम 22.4 और अधिकतम 31.1 पर रह सकता है। इसमें 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल माह में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहता है। मौसम में अचानक परिवर्तन के कारण दिन का तापमान सामान्य से भी कम 35 डिग्री हो गया। अप्रैल में सामान्य तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहता है।

हालांकि, रात का तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे रात में गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया अरब सागर से आ रही नमी और चक्रवात के कारण मौसम बदला है। तीन दिनों में बीच में हल्की बारिश हो सकती है। आज बुधवार को कहीं बूंदाबादी तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

पिछले साल भी अप्रैल में बदला था मौसम

बता दें कि, 2024 में 6 और 7 अप्रैल को बादल छाए रहे थे और बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई थी। कोरोना काल के बाद से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। उससे पहले 2023 में भी अप्रैल में तीन दिन जिला बादलों से ढंका रहा था। मंगलवार को दिन भर बदली छाने से गर्मी का असर कम हो गया। इससे लोगों को राहत मिली, लेकिन बीमारी बढ़ने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here