Home खास खबर Khajuraho Dance Festival: 50वें नृत्य महोत्सव का आयोजन 20 फरवरी से, कथक...

Khajuraho Dance Festival: 50वें नृत्य महोत्सव का आयोजन 20 फरवरी से, कथक कुंभ बनेगा विश्व रिकॉर्ड, बिखरेंगी घुंघरुओं की छटा

76
0

छतरपुर. देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत के उत्सव का उजास 20 फरवरी से खजुराहो नृत्य महोत्सव के रूप में होने जा रहा है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो की धरती एक बार फिर शास्त्रीय नृत्य की गरिमामय प्रस्तुतियों से गुंजयमान होगा। बुंदेलो की धरती पर देशभर से पधारने वाले प्रतिष्ठित लोक एवं सांस्कृतिक नर्तक अपनी घुंघरुओं की झंकार और कदमताल से छटा विखरेंगे। 1975 में शुरू हुआ खजुराहो नृत्य महोत्सव इस वर्ष अपना स्वर्ण जंयती वर्ष मना रहा है। इस उपलब्धि को खास एवं यादगार बनाने के संस्कृति विभाग द्वारा कथक कुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस 20 फरवरी, 2024 को कथक नृत्य के 1500 से 2000 कलाकारों द्वारा सामूहिक नृत्य कथक कुंभ प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

खजुराहो डांस फेस्टिवल में प्रस्तुति देते कलाकारसंस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल के माध्यम से खजुराहो में प्रतिवर्ष खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग एवं पुरातत्व विभाग और जिला प्रशासन खजुराहो की सहभागिता से किया जाता है। पश्चिमी मंदिर समूह परिसर के अंदर चंदेलकालीन कंदारिया महादेव मंदिर तथा देवी जगदंबा मंदिर के मध्य विशाल मुक्ताकाशी मंच पर यह उत्सव 26 फरवरी तक आयोजित होगा।

Google search engine

खजुराहो डांस फेस्टिवल में प्रस्तुति देते कलाकाररोमांचक गतिविधियां भी होंगी
महोत्सव के दौरान खजुराहो में देश-विदेश से पहुंचने वाले सैलानियों को रोमांच का अनुभव भी मिलेगा। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विभिन्न रोमांचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। रोमांच प्रेमियों के लिए स्काई डाईविंग (20-25 फरवरी 2024), कैम्पिंग, ट्रेल जॉय राइड, वाटर एडवेंचर, स्पीड बोट, बनाना राईड, शिकारा बाईड, ऱॉफ्टिंग, विलेज टूर, ई-बाइक टूर, रानेह फॉल टूर, दतला पहाड़, सेगवे टूर, खजुराहो नाईट टूर, फॉर्म टूर जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

खजुराहो डांस फेस्टिवल में प्रस्तुति देते कलाकार

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि खजुराहो नृत्य समारोह को शुरू करने का उद्देश्य शास्त्रीय नृत्यों का संरक्षण ही नहीं अपितु इसके इतर शास्त्रीय नृत्य द्वारा कला के परमोत्कर्ष की अनुभूति कला रसिकों को करवाने एवं इससे जुड़े सभी कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। विश्व रिकॉर्ड के अलावा महोत्सव में पहली बार लयशाला का आयोजन होगा। इसमें भारतीय नृत्य शैलियों के अपनी विधा के श्रेष्ठ गुरूओं के साथ शिष्यों का संगम और कार्यशालाएं होंगी।

खजुराहो डांस फेस्टिवल में प्रस्तुति देते कलाकार

मध्यप्रदेश रूपंकर कला पुरस्कार
शुभारम्भ अवसर पर मध्यप्रदेश रूपंकर कला पुरस्कार, प्रदर्शनी एवं अलंकरण होगा। इसमें राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विख्यात रूपंकर कलाकारों के नाम से स्थापित दस राज्य स्तरीय पुरस्कार चयनित कलाकारों को प्रदान किए जाएंगे। अलंकृत कलाकारों को पुरस्कार स्वरूप सम्मान राशि प्रदान करते हुए प्रशंसा पत्र, शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान नेपथ्य, कलावार्ता, हुनर, आर्ट-मार्ट, समष्टि, लोकनृत्य की प्रस्तुतियां भी होंगी।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here