Home मध्यप्रदेश Theft in the house of a gurudwara sevadar | गुरुद्वारे के सेवादार...

Theft in the house of a gurudwara sevadar | गुरुद्वारे के सेवादार के घर चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर जेवर-नकदी ले गए, घर पर सोता रहा मालिक का बेटा – Gwalior News

54
0

[ad_1]

ग्वालियर में मालिक का बेटा सोता रहा और चोर घर में सेंध लगाकर अंदर पहुंचे और अलमारी के ताले चटकाकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने सहित नकदी समेट ले गए। घटना मोहना थाना क्षेत्र के पुराने थाने के पास की है।

Google search engine

.

घटना का पता सुबह चला जब घर मालिक की नींद खुली तो ताले टूटे थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बादअज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र के पुराने थाने के पास रहने वाले गुरूनाम सिंह गुरूद्वारे के सेवादार है और कुछ दिन पहले श्योपुर गए थे। वहीं उनकी पत्नी धर्मयात्रा पर गई थी और घर की देखरेख के लिए बेटा जसप्रीत को छोड़ गए थे। बीती रात खाना खाने के बाद जसप्रीत अपने कमरे में सो गया था। इसी बीच चोरों ने सेंध लगाकर धावा बोला और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी व गहने पार कर दिए। घटना का पता सुबह चला जब जसप्रीत की नीद खुली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
घर से यह सामान गया चोरी
मकान मालिक के बेटे ने बताया कि चोर अलमारी से एक सोने का हार, एक जोड़ी कानों के टॉप्स, पांच अंगूठी, एक सोने की चेन, पांच लोंग, दो जोडी चांदी की पायले, पांच जोडी बिछिया, चांदी की अंगूठी व नगदी पार कर ले गए।
चोरों को जल्द पकड़ने की कही बात
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात की है। चोर घरों में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चुराकर ले गए हैं, पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here