[ad_1]

शाजापुर में धार्मिक भावना भड़काने वाला मामला सामने आया है। एक ही समुदाय के एक युवक ने अपने ही समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग कोतवाली थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। आर
.
कोतवाली थाने पर फरियादी अरसद खां पिता सत्तारखां (22) निवासी मनिहारवाडी, बहमराह अनवर अली पिता एहमद अली, सहबाज पठान पिता अनवर पठान ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की। आज (07 जुलाई के राति 8 से 8.30 बजे के बीच की बात है।
जब मैं मनिहारवाडी मरकस मस्जिद शाजापुर के पास था। तभी मेरे मोबाइल फोन पर पप्पू उर्फ अफसार पिता सरदार खां निवासी मनिहारवाडी के द्वारा नमाज पढ़ते हुए नमाजियों के चेहरों पर सुअर का मुंह लगाकर वाट्सप ग्रुप में स्टेट्स डाला व लिखा मोहर्रम में खुशियां मनाते है। उनकी नमाजे व उनकी सूरते ऐसी होती हैं। ऐसा मैसेज डालने पर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।
कोतवाली थाने से मिली जानकारी रविवार की रात को आरोपी पप्पू उर्फ अफसार नामक युवक ने सोशल मीडिया और अपने स्टेटस पर नमाज प्रतिभा अपठित जनक पोस्ट डाली थी। मुस्लिम समुदाय की शिकायत पर कोतवाली ने आरोपी के धारा-299 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी की पुलिस की ओर तलाश की जा रही है।
[ad_2]
Source link









