Home मध्यप्रदेश The python was hiding in the bushes after swallowing the peacock. |...

The python was hiding in the bushes after swallowing the peacock. | ग्रामीणों की सूचना पर सर्प मित्र ने पकड़ा, वन विभाग की मदद से वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा

55
0

[ad_1]

टीकमगढ़एक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

जिले के ग्राम पंचायत मांची में रविवार को एक भारी भरकम अजगर मोर को निकल गया। ग्रामीणों की सूचना पर सर्प मित्र विष्णु मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग की टीम को सूचना दी। जानकारी लगते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू किया गया।

सर्प मित्र विष्णु ने बताया कि आज सुबह ग्राम पंचायत मांची से अजगर की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो वह किसी जानवर को खाकर झाड़ियों में छिपा था। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि अजगर ने मोर को निगल लिया है। उन्होंने बताया कि गरीब 9 से 10 फीट लंबा अजगर मोर निगल जाने के बाद भाग नहीं पा रहा था। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। वन विभाग के कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। इसके बाद परेवा हार के जंगल में उसे छोड़ दिया गया। सर्प मित्र विष्णु ने बताया कि अजगर का वजन करीब 20 से 25 किलो है। फिलहाल उसे जंगल में सुरक्षित तरीके से रिलीज कर दिया है।

खाद्य श्रृंखला नियंत्रित करते हैं सर्प

पर्यावरण मित्र विष्णु ने बताया कि सांप खाद्य श्रृंखला को नियंत्रित करते हैं। खेतों और जंगलों में चूहे और मेंढक अधिक संख्या में हो जाने पर सांप उनको खाकर खाद्य श्रृंखला बनाए रखते हैं। पर्यावरण में सभी जीव जंतुओं का अलग-अलग महत्व है। इसलिए सांप को मारने की बजाय सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ना चाहिए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here