Home मध्यप्रदेश The leopard trapped in the hunter’s trap died | शिकारी फंदे में...

The leopard trapped in the hunter’s trap died | शिकारी फंदे में फंसे तेंदुए की हुई थी मौत: आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा; कई शिकारी फंदे और जाल बरामद – Betul News

56
0

[ad_1]

बैतूल में रविवार को तेंदुए की मौत मामले में वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे आज जेल भेज दिया गया। जांच टीम ने आरोपी से कई शिकारी फंदे,जाल और हथियार बरामद किए हैं। तेंदुआ इसी आरोपी के खेत के पास फंसा था।

Google search engine

.

वन विभाग ने आरोपी मोती बारस्कर (67) को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीओपी फॉरेस्ट देवानंद पांडे ने बताया कि शक के आधार पर मोती को गिरफ्तार किया गया था। जब उसके खेत और घर की तलाशी ली गई तो शिकार में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें मिली है। जिसमें लोहे के तारों से बने फंदे,जाल और बका जैसे हथियार शामिल हैं।

खेत से कई फंदे बरामद जांच टीम ने मोती के खेत से भी कई फंदे बरामद किए हैं। जिन्हें शिकार फांसने के लिए खेत में लगाया गया था। बताया जा रहा है कि जांच टीम ने करीब 12 फंदे मोती के खेत से जब्त किए है। जबकि और कई फंदे उसके घर में मिले।हालाकि वन विभाग ने खेत से तीन फंदे मिलने की ही पुष्टि की है। जहां रविवार तेंदुआ फंसा था वहां मोती का ही खेत है।

आरोपी ने किया इंकार वन विभाग ने आज आरोपी मोती का मेडिकल परीक्षण करवाकर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि उसने शिकार से इंकार किया है। मोती के मुताबिक उसने मक्का की फसल बोई हुई है। जिसमें जंगली जानवर घुस जाते है। उनसे फसल बचाने के लिए उसने यह फंदे लगाए थे और गलती से तेंदुआ फंस गया।

यह हुई थी घटना पिछले रविवार की सुबह सावल मेंढ़ा वन परिक्षेत्र के खोमई और सिपाला के पास एक तेंदुआ शिकारी फंदे में फंसा पाया गया था। जिसके रेस्क्यू के लिए महाराष्ट्र के अमरावती से मेलघाट टाइगर रिजर्व और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम रेस्क्यू के लिए बुलवाई गई थी।

टीमों ने इस तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया था। लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।। वन विभाग मामले में शिकार के एंगल पर जांच कर रहा है। डॉग स्क्वाड भी यहां सर्चिंग कर रहा है। आज सीसीएफ ने यहां वन अधिकारियों की एक बैठक भी की है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here