Home मध्यप्रदेश Suspicious death of nursing home employee in Gwalior | ग्वालियर में नर्सिंग...

Suspicious death of nursing home employee in Gwalior | ग्वालियर में नर्सिंग होम कर्मचारी की संदिग्ध मौत: सागरताल में मिला महिला का शव, एक दिन पहले गई थी काम पर – Gwalior News

58
0

[ad_1]

एंबुलेंस में रखा नर्सिंग होम महिला कर्मचारी का शव।

Google search engine

ग्वालियर में एक निजी नर्सिंग होम की महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल में महिला का शव मिला। मृतका की पहचान सुनीता बाल्मीक के रूप में हुई है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार की रहने वाली थी

.

सुनीता कंपू इलाके के एक निजी नर्सिंग होम में काम करती थी। वह एक दिन पहले काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने कंपू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।

पुलिस अब मौत के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में नर्सिंग होम के संचालक और वहां के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here