[ad_1]

अयोध्या नगर स्थित गणपति होम्स कॉलोनी में स्थापित झांकी में भक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। जिसमें बच्चे, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी शामिल हुए। गणपति होम्स के सचिव दीपक चौधरी ने बताया कि कॉलोनी में प्रत्येक वर्ष धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सनातन धर्म को समझे और अपने कर्म और धर्म के अनुसार आचरण करे। उन्होंने बताया कि गणपति होम्स में प्रत्येक दिन धार्मिक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों को लेकर कॉलोनी के बच्चे भी उत्साहित हैं।
[ad_2]
Source link









