Home मध्यप्रदेश Ladli Behna Utsav was celebrated in Rewa | रीवा में लाड़ली बहना...

Ladli Behna Utsav was celebrated in Rewa | रीवा में लाड़ली बहना उत्सव मनाया गया: जिले में 4 लाख से अधिक महिलाएं हुई लाभान्वित – Rewa News

55
0

[ad_1]

रीवा में भी शनिवार को लाड़ली बहना उत्सव मनाया गया। मुख्य समारोह नगर निगम के टाउनहाल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल रहे।

Google search engine

.

बताया गया कि जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 4.10 लाख बहनों के खाते में मासिक किश्त और 250 रुपए रक्षाबंधन के उपहार के रूप में डाले गए हैं। रीवा में श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअल रूप से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहना हितग्राहियों के खाते में 1897 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए भेजी।

टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पहले ही लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दे दिया है। लाड़ली बहना योजना की प्रत्येक बहन के खाते में 1250 रुपए की मासिक राशि के साथ रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि भी दी गई है। हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लाड़ली बहना योजना से महिलाओं की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। उन्हें अपने काम के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता है। इस योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और साथ ही आर्थिक आत्मनिर्भरता मिली है।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने सभी को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराता है तो हमारा सीना चौड़ा हो जाता है। हमारा तिरंगा देश की आजादी और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। जिले भर में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here