[ad_1]

तथाकथित फिरोज उर्फ बाबा।
नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र की महिला से तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर बाबा द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं बाबा ने महिला से साढ़े तीन लाख रुपए भी हड़प लिए। रेप करने वाला बाबा बाबा खण्डवा का रहने वाला हैं। जो खण्डवा ही नहीं दूसरे जिलों में जाकर तांत्रिक क्रिया से बाधाएं हरने का दावा करता है। बाबा ने नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना की महिला के चरित्र के साथ खिलवाड़ कर दिया। पीड़िता जब बीमार पति को ठीक करवाने फर्जी बाबा के पास पहुंची तो उसने झांसा दिया कि घर में शैतान का वास है। पति की बीमारी ठीक करने के लिए संभाेग क्रिया करनी होगी। यौन शोषण करने के बाद भी जब बाबा पति की बीमारी ठीक नहीं कर पाया तो पीड़िता भड़क गई। उसने थाने में शिकायत की। ये भी आरोप लगाए कि तांत्रिक क्रिया के नाम पर बाबा ने साढ़े तीन लाख रुपए तक हड़प लिए। खण्डवा के मोघट थाना रोड थाने में बाबा फिरोज के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। घटनास्थल शिवपुर थाना क्षेत्र का होने से जीरो पर कायम कर केस डायरी खण्डवा से ट्रांसफर की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी फिरोज उर्फ बाबा पिता नूर निवासी गुलशनगर खण्डवा है। जो चौकी लगाता है। तथाकथित बाबा समाज में दावा करता रहा कि उसके शरीर में फरिश्ते आते हैं। जिनका सीधा कनेक्शन खुदा से है। तंत्र-मंत्र से बाहरी बाधाओं से लेकर तो गंभीर बीमारियां तक ठीक कर देता है। उसके दावों की हवा नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने निकाल दी है। करीब एक पहले पीड़िता का पति बीमार रहता था। नर्मदापुरम क्षेत्र में फिरोज बाबा झाड़-फूक करने जाता था। पीड़िता ने उसे अपने घर बुलाया। बाबा घर पहुंचा और उसने पहले पीड़िता और उसके परिवार के दिल में भ्रम पैदा कर दिया कि घर में शैतान का साया है। तांत्रिक क्रियाओं से उसे भगा दूंगा। बाबा ने पीड़िता के घर चौकी बैठाई। फिर मंत्रों को बुदबुदाते हुए लोभान की धुनी जलाई। कई बार वह तांत्रिक क्रिया करने के बहाने पीड़िता के घर गया और उसका यौन शोषण तक किया।
साढ़े तीन लाख रुपए हड़पने के बाद भी बीमारी ठीक नहीं
आरोपी बाबा ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर अलग-अलग किश्तों में साढ़े तीन लाख रुपए तक हड़प लिए। बावजूद बीमार पति ठीक नहीं हुआ। तब पीड़िता को लगा कि बाबा ढोंगी है। वह खुद काे ठगाया महसूस करने लगी। लेकिन समाज में वह बदनाम न हो जाए इसलिए बाबा की शिकायत करने थाने नहीं पहुंची। उसने फिरोज से दिए गए साढ़े तीन लाख रुपए लौटाने की मांग की। पहले तो फिरोज बरगलाता रहा। बाद में मुकर गया। इसी बात पर पीड़िता दो दिन पहले खण्डवा के मोघट थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया।
जीरो पर केस दर्ज किया, आगे की जांच नर्मदापुरम पुलिस करेगी-
घटनाक्रम नर्मदापुरम का है। लेकिन पीड़िता जब थाने आई तो उसकी शिकायत पर आरोपी फिरोज बाबा के खिलाफ जीरो पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। जांच डायरी नर्मदापुरम पुलिस को भेजी जाएगी। आगे की जांच वही करेगी।- बृजभूषण हिरवे, टीआई मोघट थाना खण्डवा।
[ad_2]
Source link









