Home मध्यप्रदेश Story of Sana Khan moving fast in politics | होटल में पार्टनरशिप...

Story of Sana Khan moving fast in politics | होटल में पार्टनरशिप के लिए दिए 50 लाख रुपए बने हत्या की वजह, शव मिलना भी मुश्किल

77
0

[ad_1]

सुनील विश्वकर्मा (जबलपुर)एक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

राजनीति में तेजी से आगे बढ़ती नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान की कहानी खत्म हो गई। हत्या की वजह होटल में पार्टनरशिप के लिए कथित पति को दिए 50 लाख रुपए बने। उसके कथित पति अमित उर्फ पप्पू साहू ने सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। उसी शाम शव हिरन नदी में फेंक दिया।

ये खुलासा आरोपी अमित ने पुलिस की पूछताछ में किया है। आरोपी ने बताया कि 2 अगस्त के दिन ही सना को मार डाला था। पुलिस का कहना है कि अब शव मिलना भी मुश्किल है, क्योंकि तब तेज बारिश हो रही थी। पानी का बहाव भी तेज था। नागपुर पुलिस 24 घंटे की रिमांड पर लेकर आरोपी को लेकर रवाना हो चुकी है। शनिवार को दोबारा उसे जबलपुर लेकर आएगी।

भारतीय जनता पार्टी नागपुर की अल्प संख्यक मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता सना खान 2 अगस्त को जबलपुर आई थी। इसके बाद से वह लापता हो गई थी। पुलिस को मिले सीसीटीवी में भी सना खान नजर आई है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को गौरीघाट से आरोपी अमित साहू को गिरफ्तार किया है। जानते हैं इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड की कहानी…।

सना खान भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उन्होंने जबलुपर के ढाबा मालिक अमित से कोर्ट मैरिज की थी।

सना खान भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उन्होंने जबलुपर के ढाबा मालिक अमित से कोर्ट मैरिज की थी।

रुपए मांगे, तो डंडे से पीटकर मार डाला

एडिशनल एसपी जबलपुर कमल मौर्य ने बताया कि आरोपी अमित ने गोरा बाजार स्थित घर पर डंडे से पीटकर घर पर सना की हत्या की है। घटना 2 अगस्त की शाम उस वक्त हुई, जब नागपुर से जबलपुर पहुंची। यहां से वह सीधे अमित के घर गई। अमित से उसे दी हुई रकम लौटाने को कह रही थी। करीब दो घंटे तक दोनों के बीच विवाद हुआ। सना ने कुछ अपशब्द कहे। आरोपी अमित उर्फ पप्पू ने गुस्से में सना के सिर में डंडा मार दिया। हत्या के बाद सना के शव को साथी से मदद से हिरन नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक शव को नदी में उस वक्त फेंका, जब पानी का बहाव बहुत तेज था।

सना खान भाजपा की एक्टिव कार्यकर्ता हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उनके गुम होने पर संज्ञान लिया है। उनके ऑफिस से भी मॉनिटरिंग की जा रही थी।

सना खान भाजपा की एक्टिव कार्यकर्ता हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उनके गुम होने पर संज्ञान लिया है। उनके ऑफिस से भी मॉनिटरिंग की जा रही थी।

हत्या के बाद सना की मां को बरगलाता रहा आरोपी

2 अगस्त को सना ने जबलपुर पहुंचकर अपनी मां मेहरून्निसा को कॉल किया था। उसने कहा था कि अमित गुस्से में है, लेकिन वह उसे मना लेगी। इसके बाद उसके तीनों मोबाइल बंद हो गए। मेहरून्निसा ने बताया कि कई बार सना के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद शाम को अमित को कॉल किया। पहले वह सना के आने से इनकार करने लगा। उसने कहा कि सना यहां नहीं आई। बाद में बोला कि वह आई थी। उसने झगड़ा किया। मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद यहां से चली गई। मेहरून्निसा से उसने परेशान होने की बात कही। 3 अगस्त को मेहरून्निसा ने नागपुर के मानकापुर थाने में शिकायत कर दी।

अमित साहू पर सना की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। अमित पहले भी एक हत्या के केस में जमानत पर बाहर था।

अमित साहू पर सना की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। अमित पहले भी एक हत्या के केस में जमानत पर बाहर था।

आरोपी के घर का ताला तोड़कर ली तलाशी

नागपुर पुलिस तुरंत एक्टिव हुई। 4 अगस्त को नागपुर पुलिस जबलपुर पहुंची। यहां पूछताछ शुरू की। पता चला कि अमित गोरा बाजार इलाके में किराए से रहता है। नागपुर से सना का भाई मोहसिन खान और दोस्त कुणाल यादव भी यहां आए। स्थानीय पुलिस के साथ गोरा बाजार अपार्टमेंट गए। यहां लॉक लगा था। आसपास पूछताछ में पता चला कि सना 2 अगस्त को यहां आई थी। दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद 5 अगस्त को कलेक्टर के निर्देश पर घर का ताला तोड़कर तलाशी ली। हालांकि जांच के दौरान यहां कुछ नहीं मिला। आसपास का सीसीटीवी देखे, तो उसमें सना दिखाई दी। करीब तीन दिनों तक पुलिस जबलपुर में रही, लेकिन कोई क्लू नहीं मिला। इधर, परिजनों ने अमित पर हत्या का आरोप लगाया।

अप्रैल 2023 में सना खान और अमित साहू ने कोर्ट मैरिज की थी।

अप्रैल 2023 में सना खान और अमित साहू ने कोर्ट मैरिज की थी।

ढाबे पर नौकर से मिला क्लू, फिर दबोचा

जबलपुर पुलिस जांच के दौरान अमित के ढाबे पर पहुंची। यहां पूछताछ के दौरान एक नौकर ने बताया कि अमित 2 अगस्त के दिन कार लेकर आया था। कार की डिक्की को साफ करने के लिए कहा था। डिक्की खोलकर देखा, तो उसमें खून लगा था। पूछा तो डांट दिया। नौकर के बयान के बाद पुलिस को यकीन हो गया कि निश्चित रूप से अमित ने सना की हत्या कर दी है। इसके बाद तलाश और तेज कर दी। शुक्रवार को पुलिस को अमित के गोरा घाट पर होने की सूचना मिली। नागपुर और जबलपुर पुलिस ने उसे वहीं पर दबोच लिया।

भाजपा नेत्री सना खान ने जिस ढाबा मालिक अमित साहू से कोर्ट मैरिज की थी, उसके नौकर से पुलिस को हत्या का क्लू मिला।

भाजपा नेत्री सना खान ने जिस ढाबा मालिक अमित साहू से कोर्ट मैरिज की थी, उसके नौकर से पुलिस को हत्या का क्लू मिला।

राजनीति में तेजी से बढ़ रहा था कद

सना खान ने 10 साल पहले राजनीति पारी की शुरुआत की थी। पिछले चार साल से महाराष्ट्र भाजपा में उसका राजनीतिक कद तेजी से बढ़ रहा था। एक साल पहले तक भाजपा के महिला मोर्चा में बतौर सामान्य कार्यकर्ता थी। हाल में उसे अल्प संख्यक मोर्चा में शहर महामंत्री बनाया गया था। जानकारों के मुताबिक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक से वह बिना औपचारिकता पूरी किए सीधे मिलती थी।

1 अगस्त को दोनों के बीच हुआ था विवाद

अमित साहू उर्फ पप्पू के संपर्क में सना खान करीब डेढ़-दो साल से थी। वह पप्पू के होटल में पार्टनरशिप करना चाहती थी। इसके लिए सना ने पप्पू को करीब 50 लाख रुपए और करीब दो लाख की कीमत की सोने की चेन भी दी थी। 1 अगस्त को अमित साहू और सना के बीच फोन पर विवाद हुआ था। सना ने पप्पू से बिजनेस में पार्टनरशिप के लिए दिए गए 50 लाख रुपए और सोने की चेन की बात की थी। इस टेलीफोनिक बातचीत को सना की मां मेहरून्निसा ने सुन लिया था।

सना ने होटल में पार्टनरशिप के लिए अमित को 50 लाख रुपए दिए थे। ये बात सना के परिजन को नागवार गुजरी। उन्होंने सना से रुपए वापस लाने को कहा था, इसलिए वे रुपए लेने जबलपुर आई थीं।

सना ने होटल में पार्टनरशिप के लिए अमित को 50 लाख रुपए दिए थे। ये बात सना के परिजन को नागवार गुजरी। उन्होंने सना से रुपए वापस लाने को कहा था, इसलिए वे रुपए लेने जबलपुर आई थीं।

रुपए और चेन वापस लेने आई थी सना

परिजनों की सहमति के बिना पप्पू को कारोबार में पार्टनरशिप के लिए 50 लाख रुपए और सोने की चेन दिया जाना मेहरून्निसा को नागवार गुजरा। मेहरून्निसा ने सना को दी गई रकम वापस लाने के लिए कहा था। उसी रकम को वापस लेने के लिए सना 2 अगस्त को जबलपुर गई थी।

आठ से 10 सिम और तीन मोबाइल रखती थी सना

भाजपा नेत्री सना खान अपने पास तीन मोबाइल रखती थी। उसके पास 8 से 10 अलग-अलग सिम भी थीं। इन सिम से वह किस से और क्या बातें करती थीं, यह भी पुलिस जांच कर रही है। सना के साथ-साथ वह तीनों मोबाइल और सिम भी गायब हैं। 2 अगस्त से ही सना और अमित के मोबाइल स्विच ऑफ थे।

सना के भाई मोसीन मोबीन खान को पहले दिन से आशंका थी कि उनकी बहन अब इस दुनिया में नहीं हैं। सना की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है।

सना के भाई मोसीन मोबीन खान को पहले दिन से आशंका थी कि उनकी बहन अब इस दुनिया में नहीं हैं। सना की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है।

पुलिस बोली- डेडबॉडी मिलना मुश्किल

एडीएसपी कमल मोर्य के मुताबिक हिरण नदी में सना के शव की तलाश महाराष्ट्र पुलिस के साथ जबलपुर पुलिस कर रही है, लेकिन डेड बॉडी मिलना मुश्किल है। वजह- घटना वाले दिन (2 अगस्त) को जबलपुर में तेज बारिश के कारण हिरण नदी में पानी का बहाव तेज होना है। इस कारण सना का शव नदी से मिलने की उम्मीद कम है।

दूसरे के फोन से जानकारी लेता रहा आरोपी

वारदात के बाद से ही सना और अमित के फोन बंद हो गए थे। इसके बाद एक भी दिन अमित ने फोन चालू नहीं किया। वह इतना शातिर है कि दूसरे से फोन लेकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेता रहता था। उसने सिवनी, नरसिंहपुर और दमोह में फरारी काटी।

महाराष्ट्र पुलिस भी चार दिन तक जबलपुर में सना की तलाश करती रही, लेकिन पता नहीं चला।

महाराष्ट्र पुलिस भी चार दिन तक जबलपुर में सना की तलाश करती रही, लेकिन पता नहीं चला।

पिता व्यापारी और मां कांग्रेस कार्यकर्ता

सना खान के पिता का खुद का कारोबार है। वह थोक का बिजनेस करते हैं, जबकि मां मेहरून्निसा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में सोशल वर्क करती हैं। मां की राजनीतिक एक्टिविटी से प्रभावित होकर ही सना ने भाजयुमो के कार्यकर्ता के रूप में करीब 10 साल पहले पॉलिटिकल कॅरियर की शुरूआत की थी।

हत्या का आरोपी भी रहा है अमित

पुलिस के मुताबिक अमित मूल रूप से कटंगी थाना क्षेत्र के झगरा गांव का रहने वाला है। वह आदतन अपराधी है। साल 2011 में वह हत्या के एक मामले में आरोपी भी रह चुका है। इसी मामले में वह जमानत पर छूटकर आया था। इसके बाद झगरा गांव के पास ढाबा खोल लिया। ढाबे से वह अवैध शराब भी बेचता था।

आरोपी अमित साहू उर्फ पप्पू ने सना खान से दूसरी शादी की थी। अमित की पहली पत्नी उसके अवैध कामों से परेशान होकर छोड़कर चली गई थी।

आरोपी अमित साहू उर्फ पप्पू ने सना खान से दूसरी शादी की थी। अमित की पहली पत्नी उसके अवैध कामों से परेशान होकर छोड़कर चली गई थी।

आरोपी अमित ने की थी दूसरी शादी

अमित साहू ने पहली शादी महिला पुलिसकर्मी से की थी, लेकिन अमित के अवैध कामों से परेशान होकर वह उसे छोड़कर चली गई। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 2021 में लॉकडाउन के समय अमित महाराष्ट्र से महंगी-महंगी शराब लाकर बेलखाडू स्थित ढाबे से बेचा करता था, जो उसे पसंद नहीं था।

अनबन के बाद अमित की पत्नी ने ही पुलिस को जानकारी देकर लाखों रुपए की शराब पकड़वाई थी। सूत्र बताते है कि सना और महिला पुलिसकर्मी की अक्सर आपस में बात होती थी। अमित उर्फ पप्पू साहू के बारे में सना को महिला ने अहम जानकारी भी दी थीं।

ये भी पढ़ें…

नागपुर से लापता भाजपा नेत्री की जबलपुर में हत्या:आरोपी पति ने कबूला

महाराष्ट्र के नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान की जबलपुर में हत्या कर दी गई है। जबलपुर की गोरा बाजार पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सना की हत्या कर शव को हिरन नदी में फेंकना कबूल किया है। सना ने चार महीने पहले ही अमित से कोर्ट मैरिज की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here