Home मध्यप्रदेश Banned Khesari Dal found in Batari Dal in Katni | कटनी में...

Banned Khesari Dal found in Batari Dal in Katni | कटनी में बटरी दाल में मिली प्रतिबंधित खेसरी दाल: मिल संचालक पर एक लाख का जुर्माना; 30 दिन में नहीं भरा तो लाइसेंस होगा रद्द – Katni News

56
0

[ad_1]

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने की कार्रवाई।

Google search engine

कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को दाल एवं बेसन मिल के संचालक रजत जैन पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई बटरी दाल में प्रतिबंधित खेसरी दाल की अधिक मात्रा पाए जाने के कारण की गई है।

.

लैब में नमूना हुआ फेल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने 19 दिसंबर 2022 को लमतरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मिल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यहां 50 बोरी बटरी दाल का स्टॉक मिला। इससे लिए गए नमूने की जांच राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल में की गई। जांच में बटरी दाल में खेसरी दाल की मात्रा निर्धारित सीमा दो प्रतिशत से अधिक पाई गई।

अपर कलेक्टर एवं न्याय निर्णयक अधिकारी साधना परस्ते ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत यह जुर्माना लगाया है। मिल संचालक को 30 दिन के भीतर जुर्माने की राशि जमा करनी होगी। राशि एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जमा की जा सकती है। समय सीमा में जुर्माना नहीं भरने पर मिल का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here