[ad_1]
भोपाल में कैप्टन रूपसिंह के 117वें जन्मदिन के मौके पर एलएनसीटी स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि, ओलंपियन और अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद ने कह
.
इस अवसर पर खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हकीम सैफी को खेल प्रमोटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही एलएनसीटी के ऑल इंडिया इंटरव्यू यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेडलिस्ट खिलाड़ियों को कुल 2 लाख 65 हजार रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों को 2 लाख 65 हजार रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दीपा राजपूत को क्याकिंग केनोइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण, खुशप्रीत कौर को रोइंग सीनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड, और जिज्ञासा राजपूत को राष्ट्रीय एलिट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। अभय परिहार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण, रेनू यादव को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में रजत पदक मिला। आशीष चौकसे को एशियन गेम्स में रजत और राजवीर सिंह व कनिष्क शर्मा को ताइक्वांडो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और पांच रजत पदक दिए गए। शशांक बाथम को सेलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, अभिषेक मुडलवाल को ट्रायथलॉन में सम्मान, और चंपा मौर्य को सललम वॉटर स्पोर्ट्स एशियाई गेम्स में सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों में कैप्टन दलबीर सिंह, डॉ. हबीब हसन, विजय शाह और रिजवान अली को भी सम्मानित किया गया।

प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित ।
सम्मानित खिलाड़ियों में रंजीता सिन्हा (कराते), कशिश सिंह, सोनाली विश्वकर्मा, रेनू प्रिया ठाकुर, अंशुल सेंधवा, मुकेश, कुलदीप मिश्रा, नितेश मीणा (गतका), सरीम खान (शूटिंग), सौम्या दुबे (जूडो), लक्ष्य प्रसाद, सिद्धांत कुशवाहा, जटाशंकर यादव, ध्रुव खन्ना, हर्ष चौहान, रुक्मणी भिलाला, कृष्णकांत पटेल, नरेंद्र राठौड़, विनायक शर्मा, अपूर्व सिंह, प्रीति परिहार, सृष्टि ओझा, वैष्णवी शिवहरे, अग्रिम शुक्ला, दूर्वा, मानसी साहू, शिक्षा उपाध्याय, जय लोधी, हिमांशु पाठक, सोमेश पवार, और शयन सिंह शामिल हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी शामिल हुए।
समारोह में डॉ. संजय भारद्वाज (द्रोणाचार्य अवॉर्डी), पूनम चौकसे (कुलाधिपति, एलएनसीटी विद्यापीठ, इंदौर) और कैप्टन रूपसिंह के परिवार के सदस्य, कौशल कुमारी और प्रदीप सिंह मौजूद थे।
[ad_2]
Source link









