Home मध्यप्रदेश Masked miscreants shot the young man | नकाबपोश बदमाशों ने युवक को...

Masked miscreants shot the young man | नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली: हॉस्पिटल में डॉक्टर के नहीं होने के कारण ढाई घंटे तक दर्द से तड़पता रहा – Chhatarpur (MP) News

52
0

[ad_1]

महाराजपुर थाना अंतर्गत खिरवा रोड पर पुलिया के पास सोमवार की दोपहर एक युवक के साथ 6 लोगों ने मारपीट करते हुए पेट में गोली मार दी। युवक पैदल अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में 6 नकाबपोश बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और गोली मार दी। घायल युवक ने एम्बु

Google search engine

.

जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर परिजनों ने कलेक्टर से शिकायत की। ढाई घंटे बाद डॉक्टर ने युवक का इलाज शुरू किया। वही थाना पुलिस ने घटना की जानकारी लगने पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बृजेंद्र पिता देवीदीन गुप्ता उम्र 26 साल निवासी ग्राम मुखर्रा का रहने वाला है।

युवक टटम से अपने गांव मुखर्रा पैदल जा रहा था। तभी खिरवा रोड पुलिया के पास 3 बाइक पर सवार 6 नकाबपोस बदमाश आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसके बाद ब्रजेन्द्र के पेट मे कट्टे से गोली मार दी। गोली ब्रजेंद्र के बाय साइड पेट में लगी। गोली मारकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास कोई किसी के नहीं होने के कारण घायल ब्रजेंद्र ने मोबाइल से एंबुलेंस 108 को कॉल किया और महाराजपुर अस्पताल पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ब्रजेंद्र 3:15 बजे जिला अस्पताल लाया गया। उस समय कॉल ड्यूटी पर डॉ. संजना रॉबिंसन थी। जिन्हें डॉक्टर के द्वारा कई बार कॉल किया गया। लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंची। नाराज परिजनों ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल से फोन पर शिकायत की। शाम 5:45 बजे डॉ. मनोज चौधरी आए और घायल युवक का इलाज शुरू किया।

घायल बृजेंद्र ने बताया कि 5 दिन पहले टटम निवासी अर्जुन सिंह यादव ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिला अस्पताल में पिछले ढाई घंटे से भर्ती है। गोली न निकलने के कारण घाव से लगातार खून निकल रहा।

सिविल सर्जन डॉक्टर जीएल ने बताया कि इस संबंध में मैंने सीएमएचओ से बात की है। जल्दी उनको नोटिस दिया जाएगा। मैं जांच पड़ताल करवाता हूं अगर कहीं प्राइवेट अस्पताल में संजना रोविन्स ऑपरेशन करती पाई जाती है तो उस अस्पताल को तत्काल सील किया जाएगा।

महाराजपुर थाना प्रभारी सुरभि शर्मा से बात करना चाहे तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here