Home मध्यप्रदेश Special prayers in mosques on Eid-ul-Fitr in Umaria | उमरिया में ईदुल...

Special prayers in mosques on Eid-ul-Fitr in Umaria | उमरिया में ईदुल फितर पर मस्जिदों में विशेष नमाज: अमन और शांति के लिए दुआ मांगी, गले लगकर दी मुबारकबाद – Umaria News

59
0

[ad_1]

जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी ईद की मुबारकबाद देते हुए।

Google search engine

उमरिया जिला मुख्यालय की ईदगाह में सोमवार सुबह ईदुल फितर की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शाकिर हलीमी ने नमाज की इमामत की।

.

मुख्यालय के साथ चंदिया, नौरोजाबाद, बिरसिंहपुर, मानपुर और अमरपुर में भी श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

ईदगाह में नमाज अदा करते समाज के लोग।

ईदगाह में नमाज अदा करते समाज के लोग।

रमजान के 30 दिनों तक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखा और इबादत में समय बिताया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसके बाद अल्लाह ईद का तोहफा देते हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से शहर में पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। नमाज के बाद ईदगाह के बाहर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को बधाई दी।

सजदा करते लोग।

सजदा करते लोग।

इस अवसर पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी नागेन्द्र सिंह और थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, पार्षद अशोक गोटिया, ने भी ईदगाह में उपस्थित लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here